Breaking News

बिहार :: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बम बनाने का उपकरण और हथियार बरामद

picsart_10-18-07-51-48-320x285समस्तीपुर : मुफस्सिल पुलिस ने लगुनिया रघुकंठ गांव के भीरीटोल में छापेमारी कर जिंदा बम के अलावा भारी मात्रा में बम बनाने का उपकरण व हथियार बरामद किया है. पुलिस को यह सफलता कुख्यात रंजीत महतो गिरोह के दो सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद मिली है. पुलिस ने दोनों अपराधियों की निशानदेही पर जमीन से खोद कर बम बनाने में उपयोग आने वाली गंधक, बारूद ,शीशा के चूर्ण, कोकई कांटी, एक देसी कट्टा व गोली बरामद किया है. पुलिस के अनुसार बरामद बारूद और गंधक करीब पचास बम बनाया जा सकता है.  मुफस्सिल थाने पर सदर डीएसपी तनवीर अहमद ने बताया कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार मुनीलाल उर्फ लालमुनिया व टूनटून सदा ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह रंजीत महतो गिरोह का सदस्य है और गांव में बम के अलावा बम बनाना का उपकरण जमीन के अंदर दबा कर रखा है.

पुलिस ने दोनों अपराधियों द्वारा बताये गए बयान के आधार पर मुफस्सिल इंस्पेक्टर कुमार कीर्ति के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी की तो एक जिन्दा बम के अलावा भारी मात्रा में बारूद, तीन अलग-अलग तरह के गंधक, शीशे का चूर्ण आदि बरामद किया है. डीएसपी ने बताया कि अपराधी किसी खतनाक इरादे से बम का निर्माण कर रहे थे. संभव है वह बहुत जल्द किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने वाले थे. उन्होंने कहा कि बरामद बारूद और गंधक से दर्जनों बम का निर्माण किया जा सकता था. सदर डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार दोनों अपराधी कुख्यात रंजीत महतो व सुधाकर सिंह के लिए काम करता था. पुलिस रिकार्ड के अनुसार दोनों पूर्व में भी रंजीत महतो के साथ आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है. गौरतलब है कि सोमवार को ग्रामीणों ने दोनों अपराधी को खेत में चोरी करते पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था.

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …