बेगूसराय, आरिफ हुसैन- संवाददाता: अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ भवन बेगूसराय में सोमवार को बाल श्रमिक विद्यालय शिक्षक एवं कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता सुनील कुमार ने की। बैठक में 37 माह से अधिक लंबित मानदेय, बाल श्रमिक बच्चों का सर्वेक्षण, बच्चों की छात्रवृति भुगतान, संगठन की मजबूती करने सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार किया गया। मानदेय सहित विभिन्न समस्याओं के निदान हेतु एक पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल को डीएम से मिलने संबंधी प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला महामंत्री मोहन मुरारी ने कहा कि संघर्ष से ही सफलता मिलेगी। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राज्य अध्यक्ष शशिकांत राय ने कहा कि सरकार की गलत नीति से युवा बेरोजगार हो रहे हैं। बैठक को उपभोक्ता संरक्षण समिति के प्रदेश अध्यक्ष संजीव भारती, बाल श्रमिक विद्यालय शिक्षक कर्मचारी संघ के जिला सचिव रामानंद सागर, संयुक्त सचिव पवन पोद्दार, जिलाध्यक्ष श्रवण महतो, जिला मीडिया प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार, अजीत कुमार, अनिल साह, रणवीर, पवन कुमारी, बेबी कुमारी, सुनीता, क्रांति कुमारी, राज कुमार समेत कई कर्मियों ने संबोधित किया।
Check Also
Corex पीकर नशे में पहुंचा दूल्हा, शादी के मंडप में दुल्हन ने उठाया बड़ा कदम
डेस्क। नशे की हालत में जब दूल्हा शादी करने मंडल में पहुंचा तब उसे देखकर …
बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ
डेस्क। पटना HC के आदेश के बाद ANM के 10709 पदों पर बहाली का रास्ता …
Instagram पर हुआ प्यार, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी तो गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा
डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक …