- बिहटा, मृत्युंजय कुमार– बिहटा प्रखंड मुख्यालय के किसान भवन में रबी महोत्सव का आयोजन किया गया ।जिसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख मानती देवी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महोत्सव को संबोधित करते हुए मानती देवी ने कहा कि अब प्रदेश में हरित क्रांति आने में देर नहीं है। अधिक से अधिक पैदावार बढ़े और कृषि के क्षेत्र में किसानों की रुचि बढ़े इसके लिए सरकार बीज, यंत्र, खाद के साथ साथ सिंचाई के लिए अनुदान दे रही है। इसका भरपूर फायदा उठा कर उत्पादन को अधिक से अधिक बढ़ाया जा सकता है। किसान भूषण सुधांशू कुमार ने महोत्सव में उपस्थित किसान भाईयों से कहा कि सरकार कृषि को विकास के पथ पर लाने के लिए अग्रसर है। रबी महोत्सव पर लगे विभिन्न खाद बीजों के दुकान पर किसानों ने अनुदानित दर पर बीजों की खरीदारी भी की। बीज वितरण के लिए पंचायतवार किसान सलाहकार एवं विषय वस्तु विशेषज्ञों को किसानों के मतदाता पहचान पत्र पर अनुशंसा के लिए लगाया गया था। इस अवसर पर प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार मिश्रा ,राजस्थान के किसान पीएन पूर्णिया ,पवन कुमार ,श्रीकांत पांडेय ,मंटू पाण्डेय,दयानंद राय ,बिपिन बिहारी ,पवन भान सिंह ,रजनीश कुमार संतोष कुमार, , इंदल कुमार, पूजा भारती, छोटन यादव, अंशु यादव के साथ सभी किसान सलाहकार उपस्थित थे।
Check Also
झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री
डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …
भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद
डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …
दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा
देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …