Breaking News

बिहार :: बिहार मजदूर महासंघ ने उप विकास आयुक्त का फॅूका पुतला

बेगूसराय  – पंकज कुमार, संवाददाता: सोमवार को बिहार मजदूर महासंघ के द्वारा उप विकास आयुक्त कंचन कपूर का पुतला फूंका गया। इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि मजदूरों की आवाज को दबाने का काम डीडीसी द्वारा किया जा रहा है। आज गरीबों की आवाज को मजबूती के साथ संगठन उठाने को तैयार है। जिस प्रकार से मनरेगा में धांधली, फर्जी जाॅब कार्ड बनाया जा रहा है वह कहीं न कहीं मजदूरों के हक को मारा जा रहा है। महासंघ के संरक्षक राजीव कुमार ने कहा कि मजदूरों के हक और अधिकार के खिलाफ डीडीसी काम कर रहे हैं। यह कहीं न कहीं पूंजीपतियों के हाथ बिके हुए हैं और भ्रष्टाचार में इनकी संलिप्ता है जिसकी जांच होनी चाहिए। एनएसयूआई नेता निशांत कुमार ने कहा कि जिस प्रकार की राजनीति से प्रेरित होकर मजदूरों के हक का हनन किया जा रहा है डीडीसी के द्वारा यह लोकतंत्र पर हमला है। आज पंचायत स्तर पर मनरेगा के कार्यों में धांधली की जा रही है। गरीब-मजदूर के हक को मारकर समाज के शोषित असमाजिक तत्वों के द्वारा गरीबों की आवाज को कुचलने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें डीडीसी भी मिले हुए हैं। जिला प्रशासन से इन सभी बिंदुओं पर जांच करने की मांग करते हैं। साथ ही कहा कि जबतक मजदूर संघ की सभी मांगों को पूरा नहीं किया जायेगा तबतक यह मजदूरों और गरीबों की हक की लड़ाई जारी रहेगी। मौके पर राहुल कुमार, रामकिशोर दास, सुनीता देवी, बैद्यनाथ, रामविलास मोची, उमेश साह, रामसेवक तांती, विशेशर राय, विपू साह, सुजीत कुमार आदि उपस्थित थे।

Check Also

Corex पीकर नशे में पहुंचा दूल्हा, शादी के मंडप में दुल्हन ने उठाया बड़ा कदम

डेस्क। नशे की हालत में जब दूल्हा शादी करने मंडल में पहुंचा तब उसे देखकर …

बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

डेस्क। पटना HC के आदेश के बाद ANM के 10709 पदों पर बहाली का रास्ता …

Instagram पर हुआ प्यार, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी तो गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा

डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *