Breaking News

बिहार :: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मटिहानी अंचल परिषद की बैठक संपन्न

मटिहानी (बेगूसराय)/संवाददाता : खरीदी में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मटिहानी अंचल परिषद की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कृष्ण कुमार पोद्दार ने की। इस अवसर पर पार्टी के पूर्व राज्यमंत्री एवं प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि आज किसान कर्ज के बोझ से दबकर परेशान हो रहे हैं। वह आत्महत्या कर रहे हैं। किसानों के ऋण को माफ किया जाय और 60 वर्ष से उपर के सभी किसानों और मजदूरों को 10 हजार मासिक पेंशन दिया जाय। भूमिहीनों को 10 डिसमिल जमीन दिया जाय एवं किसानों को सस्ते दर पर खाद-बीज उपलब्ध कराया जाय आदि की मांग करते हुए संघर्ष करने की अपील की। अंचल मंत्री आनन्द प्रसाद सिंह ने कहा कि भारत में उन्माद फैलाकर सत्ता पर काबिज रहना ही इस देश के प्रधानमंत्री और उनकी पार्टी का मुख्य एजेंडा है। इस विपरीत परिस्थिति में संघर्ष ही एकमात्र रास्ता है। उन्होंने कार्य रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए आगे का एजेंडा प्रस्तुत किया। 30 अक्टूबर को केंडिल मार्च कर सांप्रदायिक सद्भावना दिवस मनाने का फैसला लिया गया। शाखाओं की बैठक, शाखा सम्मेलन, नवीकरण-नई भर्ती का भी निर्णय लिया गया। बैठक में श्याम सुन्दर राम, दशरथ दास, सत्य नारायण पाठक, रामबहादुर यादव, बहोर दास, मो. मोख्तार, दिवाकर सिंह, राजेन्द्र सिंह, मो. इशराफिल, निर्धन सदा, बाल्मीकि साह, बबुआ पासवान, जनार्दन तांती, महेंद्र मिश्र, राम उदय यादव, भोला साह, आदि मौजूद थे।

Check Also

बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

डेस्क। पटना HC के आदेश के बाद ANM के 10709 पदों पर बहाली का रास्ता …

Instagram पर हुआ प्यार, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी तो गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा

डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक …

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *