Breaking News

बिहार :: राजद के सांगठनीक चुनाव को लेकर बैठक

अरवल – मनोज कुमार:– राजद के संगठनात्मक चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह विधायक राम विसुन प्रसाद यादव के अध्यक्षता में गोदानी सिंह महाविद्यालय में बैठक किया गया। बैठक में सहायक निर्वाचन पदाधिकारी ई0 अशोक यादव ने भी भाग लिया। वहीं बैठक को संबोधित करते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि राजद के संगठनात्मक चुनाव के लिए राज्य कार्यालय से जिला निर्वाचन पदाधिकारी के रूप में जिम्मेवारी सौंपी गई है। इसके लिए सभी प्रखंडो में प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी व सहायक निर्वाचन पदाधिकारी का चयन किया जाएगा। इस दौरान सभी प्रखंडो के लिए पदाधिकारियों का चयन भी किया गया। अरवल नगर के लिए रविरंजन कुमार, गुड्डु कुमार, अरवल प्रखंड के लिए बद्री कुमार, अमरेश कुमार, कुर्था के लिए अनुप कुमार, उपेन्द्र यादव, करपी के लिए प्रवीण यादव, उमेश पासवान, वंशी के लिए सूरजन यादव व सोनु निगम, कलेर के लिए प्रवीन कुमार यादव, विकास कुमार, कुर्था के लिए अनुप कुमार एवं उपेन्द्र यादव को प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी व सहायक निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है। सभी प्रखंड पदाधिकारियों को पंचायत निर्वाचन पदाधिकारी का चुनाव करने का निर्देश दिया गया। बैठक में राजद जिला अध्यक्ष रामाशीष रंजन, रामकेवल सिंह यादव, अलख पासवान, रवि रंजन के अलावे अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजुद थे।

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *