Breaking News

बिहार :: विधायक के निधन से राजनीतिक जगत को अपूरणीय क्षति: विनोद

एकंगरसराय। जहानाबाद के राजद विधायक सह प्रधान महासचिव मुन्द्रिका सिंह यादव का आकस्मिक निधन पर राजद नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एकंगरसराय में एक बैठक कर शोक सभा की और दो मिनट मौन रखकर उनके आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर राजद के वरिष्ठ नेता विनोद यादव ने कहा कि विधायक सह पार्टी के प्रधान महासचिव के निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। वे बिहार के राजनीतिक के पुरोधा व जन-जन के नेता थे। वे किसानों, शोषितों, पीड़ितों गरीबों, असहायों के हक व अधिकार दिलाने की लड़ाई सदैव लड़ते रहते थे। उनके निधन से बिहार की राजनीतिक व सामाजिक जगत में बहुत बडी क्षति हुई है, जिसकी भरपाई भविष्य में संभव नही है। इस अवसर पर प्रमोद सिंह, अनिल उर्फ टुनटुन, दिनेश प्रसाद, सीताराम चंद्रवंशी, पंकज यादव, कपूर यादव, शरद गुट के नवल किशोर यादव, सीताराम यादव, अनिल कुमार, भाकपा नेता रामलखन पासवान, सिद्धेश्वर बाबा, मनोज यादव, मंटु यादव, गणेश राम, कारू केशरी, किशोर कुमार, अरविंद यादव समेत दर्जनों नेता व कार्यकर्ताओ ने मुन्द्रिका सिंह यादव के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन नमन किया।

Check Also

बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

डेस्क। पटना HC के आदेश के बाद ANM के 10709 पदों पर बहाली का रास्ता …

Instagram पर हुआ प्यार, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी तो गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा

डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक …

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *