Breaking News

बिहार :: विशाल प्रदर्शन के साथ वीसी का फूका पुतला।

बोधगया।गया।मगध विश्वविद्यालय में चल रहे शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के आन्दोलन के घार तेज हो गये हैं। शुक्रवार को हजारों कर्मचारियों ने परिसर में विशाल प्रदर्शन के बाद कुलपति प्रो कमर अहसन व कुलसचिव प्रो नलीन कुमार शास्त्री का पुतला दहन किया। महिला कर्मचारियों ने कुलपति हाय-हाय के नारों के साथ नारी शक्ति का एहसास कराया। इस मौके पर महासचिव डा. अमरनाथ पाठक ने कुलपति को खुली चुनौती दी कि यदि साहस है तो मुख्यालय में आकर काम करें। पटना में बैठकर आदेश जारी करने से कर्मचारी डरनेवाले नहीं हैं। गौरतलब हो कि हड़ताल होने के बाद से डीएसडब्ल्यू प्रो सत्यरत्न प्रसाद सिंह व प्रॉक्टर डा. नंद कुमार यादव के आलावे सभी मुख्यालय से बाहर रह रहे है। यदि आते भी हैं तो अतिथि भवन में बैठे रहते है। जबकि कर्मचारियों ने आन्दोलन के क्रम में किसी को बाधा नहीं पहुंचाई है बल्कि फुल देकर गांधीगिरी का परिचय दिया है। संघ के अध्यक्ष अक्षय कुमार ने कहा कि जबतक कुलपति सम्मानजनक समझौता के साथ 13 सुत्री मांगों का क्रियान्वयन नहीं करते हमारा संघर्ष लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा। शुक्रवार को संघ के पूर्व अध्यक्ष अमितेश प्रकाश, रामजी सिंह देवनारायण सिंह, बजरंगी ठाकुर, धनंजय कुमार आदि ने संबोधित किया।

Check Also

बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

डेस्क। पटना HC के आदेश के बाद ANM के 10709 पदों पर बहाली का रास्ता …

Instagram पर हुआ प्यार, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी तो गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा

डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक …

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *