अरवल कार्यालय:- जिले क्षेत्र के इटवां प्लस टु उच्च विद्यालय के परिसर में जय गुरूदेव के शिष्य पंकज जी महाराज के द्वारा भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शाकाहारी बनो, सुन्दर दुनिया बनाओ के लिए आहवान किया गया। इस अवसर पर पंकज जी महाराज को पुष्पाहार अर्पित कर शिष्यों ने शाकाहारी दुनिया को बनाने की कारवां को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शाकाहारी लोग जितनी बौद्धिक शक्ति से मजबुत होते हैं। उतना मांसाहारी कतई नहीं हो सकते। शाकाहारी भोजन से हीं शुद्ध मन व स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं। जात पात, धर्म मजहब की भेदभाव से ऊपर उठकर कार्य करने के लिए लोगो से आहवान किया। इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह यादव, विजय सिंह, सुशील कुमार आदि लोगो ने भी अपना विचार रखा। जबकि इस मौके पर काफी संख्या में जय गुरूदेव शिष्य मौजुद थे। भंडारा के पूर्व शिष्यों द्वारा जिले क्षेत्र में वाहनों के माध्यम से शुद्ध शाकाहारी बनने का संदेश लोगो को दिया गया।
Check Also
Corex पीकर नशे में पहुंचा दूल्हा, शादी के मंडप में दुल्हन ने उठाया बड़ा कदम
डेस्क। नशे की हालत में जब दूल्हा शादी करने मंडल में पहुंचा तब उसे देखकर …
बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ
डेस्क। पटना HC के आदेश के बाद ANM के 10709 पदों पर बहाली का रास्ता …
Instagram पर हुआ प्यार, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी तो गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा
डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक …