Breaking News

बिहार :: सुख शांति वैभव और समृद्धि का पावन पर्व दिपावली

बिहारशरीफ। पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरूआत धनतेरस के साथ शुरू हो गई। लोगों ने धनतेरस पर जमकर खरीददारी की, लोगों मे ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन खरीददारी करने से धन्य धान और सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। धनतेरस का पुरा लाभ लेने के लिए लोगों को अपनी राशी के अनुसार ही खरीददारी करनी चाहिए ताकि मां लक्ष्मी की कृपा विशेष रूप प्राप्त किया जा सके। भारत मे हर त्यौहार का अपना एक अलग महत्व है वैसे ही कार्तिक माह मे मनाया जाने वाला खास पर्व दिपावली रोशनी और खुशियों का पर्व है। यह पर्व बरसात ऋतु के बाद शरद ऋतु मे मनाया जाता है बरसात मे लोगों का जीवन अस्तव्यस्त हो जाता है। बरसात समाप्त होते ही घरों की साफसफाई एवं पुताई कर नया लुक देने मे जूट जाते हैं। दीपावली के मौके पर लोग अपने घरों को आकर्षक ढंग से सजाते हैं। रंगोलियां बनाते मिठाइयां खाते व खिलाते हैं पटाखे फोड़ते और खुशियां मनाते है। चारां तरफ प्रकाश ही प्रकाश खुशियां ही खुशियां दिखायी पड़ती है। घरों को नया लुक प्रदान करें घरों को स्वच्छ सुदर व आकर्षक बनायें क्योंकि स्वच्छ स्थानो पर ही लक्ष्मी का वास होता है और स्वच्छ मन मे ही खुशियां सुख शांति निवास करती है। दीपावली पर घर को अच्छी तरह साफ करके आकर्षक ढंग से सजाये, रंगोली बनाये, मिटटी का दीपक जलायें। घर का हर कोना रोशन करें, कही भी अन्धेरा न फटकने दें। मिटटी के दीपक जलाने से लक्ष्मी जी का आगमन होता है। वही तीसी तेल का प्रयोग करने से घरों में मच्छरों का प्रकोप कम होता है। प्रदुषण दूर होतां है, नकारात्मक एनर्जी दूर होकर सकारात्मक उर्जा का संचय होता है। प्रदुषण न फैलाये, मिट्टी का घरौदा बनायें। मिट्टी के घरौंदों में लक्ष्मी जी वास होता है। लक्ष्मी जी का पुजन करें। दीपावली पर घर को अच्छी तरह साफ करके आकर्षक ढंग से सजायें वैसे तो बाजारों मे चाईनीज इलेक्ट्रोनिक सजावटों की भरमार है। परन्तु प्राचीन मान्यताओं के अनुसार दीपावली पर मिटटी के दिये व तीसी तेल का प्रयोग करने से बरसात मे उत्पन कीडे़ मकोड़़े एवं नकारात्मक क्षमता दूर होकर घरों एवं जीवन मे पुनः रौनक व चहल पहल लौट आती है। मन मे खुशियों की उमंगें भर जाती है सकारात्मकता बढ़ने लगती है जीवन जीने का उददेश्य मिल जाता है घर मे दीपक जलाना शुभ होता है। सुख, शांति, धन, सम्पदा, ऐश्वर्य व समृद्धि की वृद्धि होती है।

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *