Breaking News

मदरसा बोर्ड :: मौलवी परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां देखें रिजल्ट

पटना : बिहार राज्य मदरसा बोर्ड द्वारा आयोजित मौलवी (इंटर) की परीक्षा का रिजल़्ट जारी हो गया है। परीक्षार्थी नीचे दिये लिंक पर क्लिक कर रिजल्ट देख सकते हैं।

http://bsmeb.org/Result.aspx

मौलवी की परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों की अपेक्षा बाजी मारी है। यही नहीं इस परीक्षा में कुल 14 हिंदु छात्र भी पास हुए हैं। मौलवी की परीक्षा में कुल 73.60 फीसदी छात्र पास हुए हैं। आपको बता दें कि फौकानिया (मैट्रिक) और मौलवी (इंटर) की परीक्षा 15 मई से शुरू हुईं थीं और 25 मई तक चलीं थी। इस परीक्षा में कुल छात्रों की संख्या 51103थी। इसमें 32715 लड़की और18388 लड़के थे। कुल सफल होने वाले 37612 रहें। इसमें 24696 लड़की और 12916 लड़के थें। पटना फरहत परविन 829 अंक लाकर टॉपर बनी है। वंही दूसरे स्थान पर भी पटना के मेराज आलम रहे हैं जिन्हें 826 अंक मिला है और तीसरे स्थान पर मो नवाज भोजपुर से हैं जिन्हें 817 अंक मिला है। कुल सफलता का प्रतिशत 73.60 रहा है। इसमें 70.24 लड़के सफल हुए हैं और 75.49 लडकियां सफल हुई हैं। प्रथम श्रेणी स्थान प्राप्त करने वाले 2152, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले 27164 और तीसरे श्रेणी से 8296 सफल हुए हैं।

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *