Breaking News

माल पुलिस के दावे हुए फेल,24 घण्टे बाद भी हत्यारे पुलिस की पकड़ से दूर

माल:रामकिशोर रावत।

माल,लखनऊ।24 घंटे में हत्या का खुलासा का दावा करने वाली माल पुलिस के हाथ अभी तक नहीं लग सका कोई ठोस सबूत हवा में तीर चला रही पुलिस जबकि हत्यारे खुलेआम पुलिस से खेल रहे आंख मिचोली। माल इलाके के बीघापुर गांव में गत शनिवार बीती रात कैलाश कनौजिया 50 की हत्या की गुत्थी पुलिस अभी तक नहीं सुलझा पाई है। वही हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं पुलिस जानकर अनजान बनी हुई है देखा जाए तो प्रथम दृष्टया पुलिस ने इस हत्या को एक हादसा बनाकर मामले को रफा-दफा करने का पूरा प्रयास किया था। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आनन फानन हत्या का मुकदमा दर्ज कर अपने दामन को पाक साफ करने में जुट गई थी।जबकिक्षेत्राधिकारी मलिहाबाद वमाल थाना अध्यक्ष ने इस हत्या को 24 घंटे में खुलासा करके हत्यारों को जेल भेजने का दावा भी किया था लेकिन अभी तक पुलिस हत्यारों को पकड़ना तो दूर हत्यारों का सुराग भी नहीं लगा सकी है। सूत्रों की माने तो हत्यारा खुलेआम घूम भी रहे हैं लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है अभी तक माल पुलिस सिर्फ संदिग्धों को लाकर पूछताछ में करने मे जुटी है। लेकिन हत्यारों से पुलिस अभी काफी दूर है जबकि ग्रामीणों ने पुलिस के सामने दबी जुबान हत्या का सारा राज उगल चुकी है। जिसके बाद भी पुलिस सोती नजर आ रही है।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *