Breaking News

माल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर झोलाछाप डाक्टरों द्वारा किया जा रहा ईलाज

रामकिशोर रावत

माल(लखनऊ) माल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इमरजेंसी ड्यूटी के दौरान डॉक्टर की जगह पर झोलाछाप डॉक्टर द्वारा किया जाता है मरीजों से लेकर घायलों का इलाज इस झोलाछाप डॉक्टर द्वारा महिलाओं व बच्चों को भी इंजेक्शन लगाते देखा गया। डॉक्टर अधीक्षक के कमरे में आराम करते देखे गए। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जानबूझकर अनजान बन रहे हैं। और मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खुलेआम खिलवाड़ कर रहे हैं। माल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधवार इमरजेंसी ड्यूटी डॉक्टर एस एन त्रिपाठी की होने के बाद भी इन की जगह पर झोलाछाप डॉक्टर श्रीराम के सहारे घायलों से लेकर मरीजों तक देखरेख करते देखा गया।इतना ही नही घायल अवस्था में राम सिंह अस्पताल पहुंचा जहां पर इस झोलाछाप डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाया गया।वही अस्पताल पर एडमिट महिला व छोटी बच्ची को भी इसी झोलाछाप डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाते देखा गया। यह कोई पहला मामला नहीं है इसके पहले भी कई बार इस झोलाछाप डॉक्टर द्धारा महिलाओं को इंजेक्शन लगाते देखा गया है। लेकिन वर्तमान अधीक्षक वह इस डॉक्टर के रहमों करम पर यह झोलाछाप डॉक्टर पूरी तरह से मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है शिकायत करने पर वर्तमान अधीक्षक इस झोलाछाप डॉक्टर को अपने कमरे में बुलाकर एक दो दिन न आने की बात कहकर टाल देते हैं। और फिर यह अस्पताल में आने जाने लगता है आखिर कौन सी मजबूरी है कि अधीक्षक इस झोलाछाप डॉक्टर को शरण देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है।

Check Also

Corex पीकर नशे में पहुंचा दूल्हा, शादी के मंडप में दुल्हन ने उठाया बड़ा कदम

डेस्क। नशे की हालत में जब दूल्हा शादी करने मंडल में पहुंचा तब उसे देखकर …

बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

डेस्क। पटना HC के आदेश के बाद ANM के 10709 पदों पर बहाली का रास्ता …

Instagram पर हुआ प्यार, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी तो गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा

डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *