Breaking News

मुखिया व वार्ड सदस्य के बीच लड़ाई लगवा रही है सरकार !

बैठक करते मुखिया महासंध के सदस्य।

राजगीर। कैलाश आश्रम में गुरुवार को अनुमंडल के मुखिया महासंघ की बैठक हुई। इसमें अनुमंडल क्षेत्र के मुखिया लोगों ने भाग लिया। नालंदा जिला मुखिया संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अरविन्द कुमार यादव ने कहा कि मुखिया महासंघ बिहार द्वारा पटना हाईकोर्ट में दायर मामला पर आये फैसले के खिलाफ मुखिया महासंघ बिहार द्वारा सर्वोच्च न्यायालय में ले जाने की फैसले का राजगीर अनुमंडल मुखिया संघ पूर जोर समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि मुखिया अपने हक की लड़ाई आम जन से जुड़ी है। पंचायत राज एक्ट में जो अधिकार मुखिया को मिला है उसे छीनने का हर प्रयास को असफल कर दिया जायेगा। बिहार की सरकार जान बूझकर नया अध्यादेश लाकर पंचायत के अंदर मुखिया व वार्ड सदस्य के बीच लड़ाने का काम कर रही है। इससे पंचायत के विकास के काम में बाधा हो रही है। सरकार जबरदस्ती अपनी योजना थोपकर गांधीजी के ग्राम स्वराज के सपने को चकनाचूर कर रही है। वहीं मुखिया लोगों ने कहा कि पंचायत में वार्ड सदस्य जो काम करवा रहे हैं उसमें काफी निम्न स्तर का इंट व अन्य सामान प्रयोग हो रहा है। इससे लोगों को ही परेशानी होगी। वहीं वार्ड सदस्य मुखिया लोगों को वेबजह बदनाम करने में लगे हुए हैं। वार्ड सदस्यों ने जो प्रखंड स्तर पर संगठन बनाया है उसमें उसके अधिकारी दलाल किस्म के लोग बने बैठे हैं और वार्ड सदस्यों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। इससे पंचायत की विकास में बाधा पैदा हो रहा है। मुखिया लोगों ने कहा कि एक वार्ड में जितना पैसा सरकार इस बार दे रही है उससे तो पूरे गांव की गली चकाचक हो जायेगी लेकिन वार्ड सदस्य लोग पहले अपने को चकाचक करने में लगे हैं। उनके यूनियन के पदाधिकारी उन्हें भटका रहे हैं। इस मौके पर जिला प्रवक्ता चंदन कुमार, मुखिया अनुज कुमार चैधरी, मुखिया फारुख जमां, मुखिया नवेन्दू झा, मुखिया प्रतिनिधि सुधीर कुमार, मुखिया मंजु देवी, दयानंद कुमार, श्यामा देवी, टुनी कुमार, सुनील कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

Check Also

बिहार के इन जिलों में बदला मतदान का समय, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

    डेस्क। निर्वाचन आयोग ने भीषण गर्मी के बीच मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के …

रेलवे Good News :: दरभंगा से नई दिल्ली समेत कई रूटो पर स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम टेबल

डेस्क। गर्मी छुट्टी को लेकर भारतीय रेलवे द्वारा समर स्पेशल ट्रेन चलाया जा रहा है। …

अल्लपट्टी निवासी विशाल पासवान की चाकू मारकर हत्या, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका

दरभंगा। जेडीयू नेता राजेश्वर राणा उर्फ बिल्टू सिंह के करीबी अल्लपट्टी निवासी विशाल पासवान की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *