Breaking News

मुख्यमंत्री के आगमन पर काला झंडा दिखाकर करेंगे विरोध एवं आक्रोश प्रदर्शन !

जिला मुखिया संघ की बैठक संपन्न !

बेगूसराय , संवाददाता: गुरूवार को जिला मुखिया संघ की एक आपात बैठक जिला अराजपत्रित कर्मचारी भवन में जिलाध्यक्ष ललन कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से उपस्थित मुखियागण बिहार सरकार के द्वारा जनहित की योजनाओं यथा वृद्धावस्था पेंशन, राशन किरासन, कबीर अंत्येष्टि आदि योजनाओं पर मौन साधने और सिर्फ सात निश्चय की चर्चा कर अपने चेहरे को चमकाने का विरोध करती है। पिछले दिनों जदयू के अध्यक्ष द्वारा मुखिया संघ पर किये गये आपत्तिजनक टिप्पनी का जिला मुखिया संघ निंदा करती है। सर्वसम्मति से सभी सदस्यों ने निर्णय लिया कि चार जनवरी को मुखिया संघ गरीब के जनउपयोगी योजना को संचालन सुनिश्चित करने के लिये जिला मुख्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन करेंगे तथा छह जनवरी को बिहार के मुख्यमंत्री के बेगूसराय आगमन पर अपने अधिकारों के लिए काला झंडा दिखाकर विरोध एवं आक्रोश प्रदर्शन करेंगे। बैठक में मुखिया संघ के महासचिव मो. सालीम खान, सुधीर कुमार मुन्ना, पंकज कुमार सिंह, सूर्यकांत पासवान आदि मौजूद थे।

Check Also

Corex पीकर नशे में पहुंचा दूल्हा, शादी के मंडप में दुल्हन ने उठाया बड़ा कदम

डेस्क। नशे की हालत में जब दूल्हा शादी करने मंडल में पहुंचा तब उसे देखकर …

बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

डेस्क। पटना HC के आदेश के बाद ANM के 10709 पदों पर बहाली का रास्ता …

Instagram पर हुआ प्यार, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी तो गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा

डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *