Breaking News

राजगीर महोत्सव में होगा पुस्तक का विमोचन, डीएम ने लिया तैयारियों का जायजा

विदेशी सब्जियों का भी होगा प्रदर्शनी

बिहारशरीफ (कुमार सौरभ):- जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने राजगीर महोत्सव की अब तक की हुई तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने इन सभी कार्यक्रमों के नोडल पदाधिकारियों को एक दूसरे से समन्वय बनाते हुए समय पर सभी कार्यो को पूरा करा लेने का आदेश दिया। राज्य एवं राज्य से बाहर आकर ग्रामश्री एवं अन्य स्टॉल में दुकान लगाने वाले लोगों के लिए आवासन एवं अन्य सभी तरह की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखने को कहा गया। जिलाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष भव्य पुस्तक मेला लग रहा है। पुस्तक मेला पंडाल को वाटर प्रूफ बनाएं। बाहर से आने वाले अतिथियों के आवासन एवं अन्य सुविधाओं का भी पूरा ख्याल रखने को कहा गया। जिलाधिकारी ने कहा कि शाम 5ः30 बजे मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आरंभ होंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा पूरे मेला में लगे स्टॉलों आदि का भ्रमण भी किया जाएगा। महोत्सव में राजगीर महोत्सव एक सफरनामा नामक पुस्तिका का भी विमोचन होगा। कृषि मेला में इस बार वैसे विदेशी सब्जियों का प्रदर्शन किया जाएगा जिसके उगाने की संभावना नालंदा जिला में भी है। फूलों से संबंधित सुंदर प्रदर्शनी भी लगेगी। शाम के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा विभिन्न विभागों के द्वारा लगाई जाने वाली प्रदर्शनियों को भी आकर्षक बनाने को कहा गया। 27 नवंबर को मुख्य मंच से होने वाले हास्य कवि सम्मेलन के लिए भी व्यापक प्रचार प्रसार एवं अन्य तैयारी करने का निर्देश दिया गया। महोत्सव में पहली बार लग रहे खादी मेला भी एक बड़ा आकर्षण होगा। इसकी भी सभी तैयारी समय पर एवं सही तरीके से करने को कहा गया। बैठक में उप विकास आयुक्त सुब्रत कुमार सेन, वरीय उपसमाहर्ता शैलेंद्र नाथ, सुरेंद्र कुमार, सुबोध कुमार सिंह, बृजेश कुमार, रविंद्र राम जिला शिक्षा पदाधिकारी विमल ठाकुर, डीपीआरओ लाल बाबू सहित सभी कार्यक्रमों के नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

Corex पीकर नशे में पहुंचा दूल्हा, शादी के मंडप में दुल्हन ने उठाया बड़ा कदम

डेस्क। नशे की हालत में जब दूल्हा शादी करने मंडल में पहुंचा तब उसे देखकर …

बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

डेस्क। पटना HC के आदेश के बाद ANM के 10709 पदों पर बहाली का रास्ता …

Instagram पर हुआ प्यार, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी तो गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा

डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *