Breaking News

राजधानी के जनवरी व फरवरी में हुई डकैतियों का खुलासा

लखनऊ,उमेश सैनी।

राजधानी के विभिन्न इलाकों में जनवरी व फरवरी में पड़ी डकैतियों के खुलासे में अहम भूमिका निभाने वाले गुडंबा थाने में तैनात कांस्टेबल धवन सिंह को मंगलवार को इंस्पेक्टर गुडंबा राम सूरत सोनकर ने फूलों का गुलदस्ता और 21 सौ रुपये नगद देकर सम्मानित किये। इस दौरान थाने के तमाम सिपाही और दारोगा इकट्ठे होकर सिपाही धवन सिंह का सम्मान किये।

  • गिरोह को पड़कर डेढ़ सौ डकैतियों का किया था,खुलासा

सिपाही धवन सिंह ने बताया, कि जिस डकैतों के गिरोह को टीम के साथ उन्होंने पकड़ा था। डकैतों ने पूछतांछ में कबूला राजधानी समेत अन्य जिलों करीब डेढ़ सौ डकैतियां डाल चुके थे। लेकिन वे पकड़े नही गये। खूंखार डकैतों के गिरोह को पकड़ने में अहम भूमिका निभाने वाली टीम को भाजपा सासंद कौशल किशोर और मलिहाबाद की विधायक जय देवी ने भी नगदी देकर सम्मान किया था। उसमे धवन सिंह भी सामिल थे। इंस्पेक्टर गुडंबा राम सूरत सोनकर ने बताया,कि हमारी टीम के सिपाही धवन सिंह अपनी जान जोखिम में डालकर खूंखार डकैतों के गिरोह को पकड़ाने में विशेष भूमिका निभाई थी। इस लिए धवन सिंह के प्रशंसनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया है और उन्होंने यह भी कहा आने वाले दिनों में जो भी हमारी टीम का सिपाही और दारोगा क्राइम कंट्रोल समेत नेक काम करके पुलिस महकमे का नाम ऊंचा करेगा,उसका भी सम्मान किया जायेगा।

Check Also

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *