Breaking News

रामनवमी के अवसर पर वाणेश्वरी भगवती में महोत्सव का आयोजन

दरभंगा : मनीगाछी स्थित मिथिला के प्रसिद्ध शक्तिपीठ वाणेश्वरी भगवती स्थान में रामनवमी के शुभ अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 13 तथा 14 अप्रैल 2019 को सिद्धपीठ वाणेश्वरी भगवती महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कला संस्कृति विभाग बिहार सरकार द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम हेतु 13 अप्रैल रामनवमी के अवसर पर आर एन म्युजिकल शो पटना द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं 14 अप्रैल को शिव शक्ति जागरण शो पटना द्वारा भव्य जागरण शो का कार्यक्रम किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए डॉ. राम मोहन झा को स्वागत अध्यक्ष बनाया गया है तथा स्वागत समिति में, सिया शरण झा उर्फ़ बौअन झा, योगेंद्र यादव, फुल कुमार झा ,श्याम नारायण झा नरेंद्र नारायण दास, दुर्गानंद झा विनोद झा, उमेश चंद्र झा, सुखदेव मंडल, लक्ष्मण कुमार झा, उर्फ लड्डू लाल, मनीष कुमार झा, पितांबर राय, राजकुमार सहनी, ब्रह्मदेव यादव उदय पासवान, को रखा गया है। वहीं कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु संजीव कुमार झा को संयोजक बनाया गया है।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *