Breaking News

सरकारी नौकरियों के लिए 54 फीसदी महिलाओं ने दी रिश्वत : रिपोर्ट

करीब 54 फीसदी भारतीय महिलाओं ने माना है।कि उन्होंने सरकारी नौकरी पाने के लिए रिश्वत दी और 33 फीसदी का कहना है।कि अधिकारियों ने उत्पीड़न के लिए उन्हें बार बार बुलाया।

लखनऊ,ब्यूरो:राज प्रताप सिंह।

करीब 54 फीसदी भारतीय महिलाओं ने माना है कि उन्होंने सरकारी नौकरी पाने के लिए रिश्वत दी और 33 फीसदी का कहना है।कि अधिकारियों ने उत्पीड़न के लिए उन्हें बार बार बुलाया।ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशल इंडिया (टीआईआई) द्वारा प्रकाशित एक सर्वे रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है।’द जेंडर डाइमेंशन ऑफ करप्शन : मुद्दे और चुनौतियां’ पर टीआईआई ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शाम पर एक रिपोर्ट प्रकाशित की।सर्वे में ग्रामीण इलाकों की 1,100 उत्तरदाताओं और शहरी इलाकों की 3,500 उत्तरदाताओं को शामिल किया गया।

इसमें कहा गया है कि 38 फीसदी नागरिकों को लगता है।कि जिम्मेदारी और शीर्ष पद पर अधिक महिलाओं के होने से रिश्वतखोरी कम हो सकती है।इसमें यह भी कहा गया है कि 35 फीसदी महिलाओं ने कहा है।कि नौकरी योजनाओं के तहत लाभ पाने के लिए उन्हें प्रत्यक्ष तौर पर रिश्वत देने के लिए कहा गया।रिपोर्ट के मुताबिक,पुरुष और महिला उत्तरदाताओं में से ज्यादातर का मानना है कि भ्रष्टाचार और लिंग (जेंडर) के बीच एक सीधा संबंध है।रिपोर्ट में कहा गया, “महिलाएं और पुरुष दोनों ही इस बात से सहमत हैं।कि पुरुषों की तुलना में महिलाएं कम भ्रष्टाचारी होती हैं।”इसमें कहा गया, “38 फीसदी नागरिकों को लगता है कि जिम्मेदार और शीर्ष पदों पर अधिक महिलाओं के होने से रिश्वतखोरी कम होगी, जबकि केवल पांच फीसदी इस बात से असहमत हैं।”नतीजों में सुझाया गया है कि शहरी महिलाओं से रिश्वत के लिए कम कहा जाता है।रिपोर्ट में कहा गया, “54 फीसदी महिलाओं ने माना कि सरकारी नौकरी पाने के लिए उन्होंने रिश्वत दी, जबकि 43 फीसदी ने कहा कि सरकारी नौकरी पाने के लिए उन्होंने किसी तरह की कोई रिश्वत नहीं दी।”इसमें कहा गया, “38 फीसदी महिलाओं ने माना कि अधिकारियों ने उत्पीड़न के लिए उन्हें बार-बार बुलाया।ईसाथ ही कुल उतरदाताओं में से 93 फीसदी महिलाएं सूचना के अधिकार के प्रति जागरूक नहीं हैं।”

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *