राम किशोर रावत।
माल,लखनऊ।सात माह के भ्रूड को सरकारी नलकूप की नाली में मिलने से आसपास के किसानों में अफरातफरी मच गई। किसानों ने भ्रूड मिलने की सूचना पुलिस को दी काफी देर से पहुची पुलिस ने भ्रूड को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना चुकण्डिया गांव के पास बने राजकीय नलकूप संख्या 30 की है। नलकूप की नाली में भ्रूड बहता हुआ देखकर सिंचाई कर रहे किसान सहम गए। किसानों ने भ्रूड की सूचना माल पुलिस को दी साथ ही गांव के जनप्रतिनिधियों को मौके पर बुला लिया।मौके पर पहुची पुलिस ने भ्रूड को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजधानी भेज दिया। सात माह के बहते भ्रूड को देखकर सभी शर्मनाक घटना की निंदा करते रहे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !