Breaking News

सुशासन युवा महोत्सव में शामिल हुए नीतीन नवीन !

भाजपा युवा मोर्चा के कार्यक्रम में युवा नेताओं को नहीं मिला मंच पर जगह

बेगूसराय- संवाददाता: शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नीतीन नवीन का आगमन बेगूसराय हुआ। जिनका जोरदार स्वागत राजेन्द्र पुल, चांदनी चैक बीहट, जीरोमाईल एवं हरहर महादेव चैक पर किया गया। हरहर महादेव चैक से प्रदेश अध्यक्ष खुले जीप में सवार होकर सैकड़ों मोटरसाईकिल के साथ दिनकर कला भवन पहुंचे। जहां वह सुषासन युवा महोत्सव में भाग लेते हुए डा. श्याम प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, विवेकानंद एवं भारत माता के चरणों में पुष्पांजलि कर कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत दीप जलाकर किया। हालांकि युवा मोर्चा के इस कार्यक्रम में स्टेज पर युवा नेताओं को जगह नहीं मिल पाना चर्चा का विषय बना रहा। मंच पर अधिकांष भाजपा के वरिष्ठ नेता ही कुर्सी पर विराजमान रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वागत भाषण भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुणाल कुमार ने किया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, विधान पार्षद रजनीश कुमार, सर्वेश कुमार, प्रदेश मंत्री रामलखन सिंह, जिला उपाध्यक्ष बलराम ने युवा मोर्चा के सुशासन युवा महोत्सव की सराहना की एवं युवा जोश को सलाम किया और कहा कि पंचायत से जिला तक जिस तरह युवा मोर्चा के साथी दिखाई दे रहे हैं उससे 2019 अब दूर नहीं है। वहीं जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि अगर युवा चाह ले तो भारत के सबसे अधिक मजबूती वाले युवा पार्टी के रूप में उभरेगी एवं कुणाल कुमार के सराहनीय कार्य की प्रशंसा की। वहीं सर्वेश कुमार ने कहा कि 1951 में बनी पार्टी आज भारत में कीर्तिमान स्थापित किया इसका श्रेय सिर्फ युवाओं का है। वहीं विधान पार्षद रजनीश कुमार ने कहा कि पार्टी अटल के आदर्शों पर चल रही है। मौके पर अमरेन्द्र अमर, रामलखन सिंह, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री भारतेन्दु मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष नीतिन नवीन, प्रदेश उपाध्यक्ष जयप्रकाश चैधरी, प्रदेश महामंत्री संजीव चैरसिया, प्रदेश मंत्री बंटी यादव, भाजयुमो प्रभारी राजकपूर ने सभा को संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष नीतिन नवीन ने कहा कि पूर्व की सरकार केन्द्र के 15 प्रतिशत का हिसाब रखती थी परन्तु मोदी सरकार ने बचा 85 प्रतिशत खोज लिया यही सुशासन है। उन्होंने युवाओं को अभी से लोकसभा के चुनाव में जूट जाने को कहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कुणाल कुमार ने एवं मंच संचालन अजीत भारतद्वाज ने कि। कार्यक्रम में प्रदेश मीडिया प्रभारी मृत्युजय कुमार वीरेश, नीरज नवीन, उपाध्यक्ष सौरभ कुमार सिप्पी, सौरभ मुखिया, अमित कुमार, अर्जिता कुमारी, धीरज कुमार, राममूर्ति, आशीष, मनीष कुमार, नीरज देव, लालजी, मुकेश, सुबोध कुमार, विकास गौतम, राधेश्याम आदि मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता मृत्युंजय कुमार वीरेश एवं युवा नेता नीरज नवीन के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता हरहर महादेव चैक पर भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक नीतिन नवीन का जोरदार अभिनंदन किया।

Check Also

Corex पीकर नशे में पहुंचा दूल्हा, शादी के मंडप में दुल्हन ने उठाया बड़ा कदम

डेस्क। नशे की हालत में जब दूल्हा शादी करने मंडल में पहुंचा तब उसे देखकर …

बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

डेस्क। पटना HC के आदेश के बाद ANM के 10709 पदों पर बहाली का रास्ता …

Instagram पर हुआ प्यार, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी तो गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा

डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *