25 गांव के सैकड़ो ग्रामीण तेहतना घाट स्थित गोमती नदी में उतरे सांसद व विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन
लखनऊ,ब्यूरो:राज प्रताप सिंह।
बीकेटी।सेतु निर्माण की मांग को लेकर सोमवार को बीकेटी के तेहतना घाट पर लोगों ने प्रदर्शन किया। नाराज लोगों ने मोहनलालगंज सांसद व स्थानीय विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने निगम पर भू-माफियाओं को फायदा पहुंचाने के लिए तेहतना घाट के प्रस्तावित पुल को रामघाट पर बनवाने के लिए आमादा है।बीकेटी के करीब 25 गांवों के सैकड़ो ग्रामीणों ने सोमवार को सांसद कौशल किशोर व विधायक मलिहाबाद के खिलाफ जमकर आक्रोश निकाला।
लगभग दो हजार ग्रामीणों ने हाईकोर्ट के निर्देश को दरकिनार करने वाले सेतु निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीण प्रदर्शनकारियों ने बताया कि शासनादेश संख्या 188/23.03.2014 को गोमती नदी के तेहतना घाट पर 181 मीटर लंबा पुल प्रस्तावित कर 864.95 लाख का बजट जारी किया गया, जिसमें 674.42 लाख रुपये का अंश सेतु निगम का है।भू माफियाओ को फायदा पहुंचाने का आरोपआक्रोशित ग्रामीणों का आरोप है कि प्रस्तावित पुल की एक तरफ बीकेटी का कठवारा गांव है, तो दूसरी तरफ मलिहाबाद का तेहतना गांव की सीमा है। यहां वन विभाग व किसानों की जमीन है, लेकिन सेतु निगम जहां पुल बनवा रहा है।
उसके दोनों तरफ पिछली सरकार में भू माफियाओ ने ऊंची कीमत पर जमीन खरीदी कि सेतु निगम को चार गुना दाम पर बेचकर कम समय मे ज्यादा मुनाफा कमाएंगे।
-
मुख्यमंत्री आवास घेरने की धमकी
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि ‘सबका साथ सबका विकास’ की बात कहकर प्रदेश सरकार पिछली सरकार के कदम पर चल रही है। अगर प्रस्तावित स्थल में कोई बदलाव किया गया तो प्रदेश का कश्यप समाज मुख्यमंत्री आवास घेरने की धमकी दी।सेतु निगम हाईकोर्ट के आदेश का करेगा।
जेई सेतु निगम सीपी वर्मा ने बताया कि पुल के शासनादेश में तेहतना,कोलवा व चन्द्रिका देवी मार्ग पर पुल का निर्माण प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि एक पक्ष कोर्ट में है। जब तक हाईकोर्ट का आदेश नहीं आ जाता। कोई निर्माण कार्य नहीं होगा।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !