राधा और श्रीकृष्ण का रुप देख कर मंत्रमुग्ध हो गए लोग।
राज प्रताप सिंह,ब्यूरो लखनऊ
लखनऊ।प्राथमिक विद्यालय मल्लाहन खेड़ा में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई।विद्यालय के ही बच्चों द्वारा भगवान श्री कृष्ण व राधा की सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गयी।इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।प्रधानाध्यापिका मोहिनी आभा ने कहा कि आज के समय में अगर कोई ग्रंथ ज्ञान, शील के बारे में अच्छे तरीके से समझा सकता है।

दही की मटकी फोड़ते बच्चे फ़ोटो।
तो वह है श्रीमद्भागवत गीता। उन्होंने कहा कि अध्यात्म वह बीज है जो श्रीकृष्ण के मानवीय आचरण में सहज दिख जाता है।
उन्होंने श्रीकृष्ण के संपूर्ण छवि का स्मरण दिलाते हुए ।श्रीमद्भागवत पुराण की महत्ता बताई। इस मौके पर सरस्वती, भारत माता और श्रीकृष्ण के चित्र पर पुष्प चढ़ाया गया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !