Breaking News

अधिकारियो व क्षेत्रीय पुलिस की मिली भगत के चलते क्षेत्र मे चल रहा मिलावटी व कच्ची शराब का खेल

माल:रामकिशोर रावत।

माल,लखनऊ।आबकारी विभाग के अधिकारगयो व क्षेत्रीय पुलिस की मिली भगत के चलते अबतक जहॉ क्षेत्र मे अवैध कच्ची शराब का धंधा फल फूल रहा है वही देशी एव अग्रेजी शराब के ठेको पर शराब मे मिलावट का धंधा धड़ल्ले से चलाया जा रहा है।शराब में मिलावट की जानकारी होने के बाद भी जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही।माल इलाके मे अधिकांश गांव में अवैध कच्ची शराब के कारोबारियों द्वारा जैसे-जैसे होली का त्यौहार नजदीक आ रहा है वैसे ही अवैध कच्ची शराब के कारोबारियों द्वारा शराब का स्टाक इकट्ठा किया जा रहा है जबकि देसी व अंग्रेजी शराब की दुकानों पर सेल्समैनों द्वारा शराब में मिलावट का धंधा जोर पकड़ता जा रहा है बस अंतर इतना है कि अवैध कच्ची शराब के कारोबारियों के विरुद्ध कभी कभी अभियान चलाकर अवैध कच्ची शराब कारोबारियों को पुलिस पकड़ कर जेल भेज देती है। लेकिन क्षेत्र में देशी तथा अग्रेजी शराब के ठेकों पर मिलावटखोरों के विरुद्ध आज तक अभियान नहीं चलाया गया जिससे माल नबी पनाह सैदापुर बरगदिया गहदौ चौरहो पर स्थित देशी व अंग्रेजी शराब के ठेकों पर सेल्समैनों द्वारा धड़ल्ले से शराब में मिलावटखोरी का धंधा चलाया जा रहा है। शराब को नशीली बनाने के लिए नशीले पदार्थों का भी सेलमैन मिश्रण करते हैं। इन्हीं सेल मानव द्वारा प्रिंट रेट से अधिक शराब बेची जा रही है सूत्रों की माने तो अंग्रेजी शराब के ठेकेदारों द्वारा आबकारी विभाग के अधिकारियो को सुविधा शुल्क दिया जाता है जिसके चलते अधिकारी कार्यवाही के नाम पर शून्य साबित हो रहे हैं और ठेकेदारों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *