Breaking News

यूपी में निवेशकों के लिए सरकार का पहला लक्ष्य सुरक्षा है:राजनाथ सिंह

लखनऊ,ब्यूरो:राज प्रताप सिंह

लखनऊ।गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जिस प्रदेश की कानून व्यवस्था ठीक नहीं होगी,वहां कोई इन्वेस्ट नही करेगा।लेकिन आज यूपी इस पायदान पर है,जहां निवेशक बेहिचक बेख़ौफ़ अपना कार्य कर सकता है।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने यूपी इन्वेस्टर्स समिट के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ को बधाई दी है।।बुधवार को समिट के दौरान औद्योगिक सुरक्षा सत्र में बोलते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि यूपी में निवेशकों के लिए सरकार का पहला लक्ष्य सुरक्षा होगा।जाहिर है जिस प्रदेश की कानून व्यवस्था ठीक नहीं होगी,वहां कोई इन्वेस्ट नही करेगा।लेकिन आज यूपी इस पायदान पर है,जहां निवेशक बेहिचक बेख़ौफ़ अपना कार्य कर सकता है।आज यूपी हर सेक्टर में मजबूत है।डिजिटल और साइबर क्राइम के क्षेत्र में केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

दरअसल इन्वेस्टर्स समिट में 4 बजे से औद्योगिक सुरक्षा को लेकर सत्र शुरू हुआ।इस सत्र की अध्यक्षता गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने की।इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा डीजीपी ओपी सिंह और प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार मौजूद रहे।सत्र के दौरान निवेशकों को बताया गया कि यूपी किस तरह कानून व्यवस्था को लेकर मजबूत होता जा रहा है।

सरकार के अनुसार यूपी में अब तक 100 नम्बर की प्रदेश में 3200 गाड़ियां चलती हैं,जिनमें अब 1600 मोटरसाइकिल का इजाफा किया गया है।साथ ही किसी भी शिकायत पर 15 मिनट की जगह 10 मिनट में पहुंचने का समय तय किया गया है ताकि शिकयतकर्ता को जल्द से जल्द मदद मिल सके।गृहमंत्री के इस सत्र में निजी सुरक्षा कंपनियों के अधिकारी भी मौजूद रहे,जिन्होंने निवेशकों को बताया कि वे कैसे नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सुरक्षित व्यापार कर सकते हैं।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *