Breaking News

मोबाइल एप्स के माध्यम से पंचायत की परिसंपत्तियों को मोबाइल से मैपिंग हेतु,हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

डॉ.एस.बी.एस.चौहान।

चकरनगर,इटावा।भुवन पंचायत आधारित मोबाइल एप्स के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर की परिसंपत्तियों को मोबाइल के माध्यम से मैपिंग करने हेतु बीते दिवस चकरनगर विकास खंड कार्यालय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सूरज सिंह एडीओ पंचायत की अध्यक्षता में और खंड विकास अधिकारी प्रमोद कुमार की संरक्षता में संपन्न हुआ। भुवन पंचायत आधारित मोबाइल के माध्यम से ग्राम पंचायत स्तर की परिसंपत्तियों को मोबाइल के माध्यम से मैपिंग करने हेतु उनकी जानकारी पाने हेतु एक प्रशिक्षण का कार्यक्रम बीते दिवस विकास खंड कार्यालय के सभागार कक्ष में संपन्न हुआ जिसमें प्रशिक्षण के दौरान रिमोट सेन्सिगं एप्लीकेशन उत्तर प्रदेश इकाई के द्वारा यह कार्यक्रम संपादित हुआ जिसके अंतर्गत परियोजना प्रबंधक डॉक्टर बी राजमणि (तमिलनाडु) ने उपस्थित प्रशिक्षार्थियों को तरह-तरह की जानकारियां दीं। परियोजना वैज्ञानिक चंद्रशेखर यादव, परियोजना वैज्ञानिक रागिनी सिन्हा, परियोजना वैज्ञानिक बृजेश दुबे वैज्ञानिक सलमान एवं हिना गुप्ता आदि ने अपने अपने विवेक से उपस्थित विद्यार्थियों को ज्ञानार्जन कराया। इस प्रशिक्षण के दौरान समस्त विकासखंड के ग्राम प्रधान पंचायत मंत्री रोजगार सेवक आदि सभी आमंत्रित किए गए थे जिन्हें इस प्रशिक्षण का पूरा लाभ दिया गया और हर व्यवस्था को बारीकी से समझाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एडीओ पंचायत सूरज सिंह ने प्रशिक्षण देने वाले वैज्ञानिकों और डॉक्टर बी राजमणि को धन्यवाद दिया और उनका आभार जताया। खंड विकास अधिकारी प्रमोद कुमार ने बाहर से आए वैज्ञानिकों का स्वागत करते हुए बहुत सुंदर जानकारी देने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। कार्यक्रम मात्र एक दिवसीय था जो सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *