Breaking News

क्वारी नदी के सेंचुरी क्षेत्र से अवैध खनन कर उसी पंचायत में गुणवत्ता विहीन शौंचालयों का निर्माण करवा रहे,भाजयुमो के नेता

चकरनगर(इटावा)रिपोर्टर:डाँ0एस.बी.एस.चौहान।

भाजयुमो स्थानीय नेता द्वारा क्वारी नदी के सेंचुरी क्षेत्र से अवैध खनन कर उसी पंचायत के एक गांव में गुणवत्ता विहीन शौंचालयों का निर्माण कार्य कराये जाने की खुपिया खबर मिल रही है। शौंचालयों का निर्माण कर रहे एक राज मिस्त्री ने तो कैमरा के सामने उक्त बात को स्वीकार भी किया है। उक्त भाजयुमों नेता अवैध खनन को लेकर पहले भी चर्चा में रहे है और सर्किल के एक थाना में इंस्पेक्टर द्वारा धक्का मुक्की के संबंध में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। हलांकि इंस्पेक्टर पर भाजयुमों के नेता भारी पडे थे, जिसके चलते भाजयुमों का इंस्पेक्टर कुछ नहीं बिगाड पाये थे और इंस्पेक्टर का स्थानांतरण कर दिया गया था।

ज्ञातब्य हो कि सोमवार को सेंचुरी की क्वारी नदी से मध्य प्रदेश के गांव बझाई सहित समीपवर्ती गांव के खनन माफियाओं ने अवैध खनन रोकने गयी सहसों थाना पुलिस पर सैकडों ग्रामीणों के साथ पथराव और फायरिंग कर टैक्टर छुडा लिये थे। जिसमें पुलिस ने फायरिंग करते हुये एक जेसीबी मशीन और 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिनके खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हे जेल भेज दिया गया और कुछ ज्ञात व अज्ञात अभी पुलिस गिरफ्त से दूर है। जिन्हे सुनियोजित तरीके से पकड़ने के लिये पुलिस टीमें बनायीं जा रही है। वहीं सूत्रों की मानें तो उक्त अवैध खनन में एक स्थानीय भाजयुमों नेता की भी संलिप्तता बतायी जा रही है। जिसके द्वारा विगत कई दिनों से उक्त सेंचुरी क्षेत्र की नदी से बालू का अवैध खनन कराया जा रहा था। जिससे गांव भोया में गुणवत्ता विहीन शौंचालयों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस बात को उक्त नेता के सानिध्य में काम करने बाले एक राजमिस्त्री ने भी स्वीकार किया है। इस दौरान देखा गया कि जो बालू क्वारी नदी में पडी थी, ठीक उसी बालू से निर्माणाधीन शौंचालयों का प्लास्टर किया जा रहा था। वहीं बताते चलें कि विगत करीब छः माह पूर्व अवैध मौरंग परिवहन करके ला रहे टैक्टर को छुडाने के पीछे एक स्थानीय भाजयुमों नेता ने अपने दर्जनों साथियों के साथ चकरनगर के इंस्पेक्टर के साथ धक्का-मुक्की कर दी थी। जिसमें 14 ज्ञात और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज भी किया गया था। लेकिन भाजयुमों सत्ताधारी नेता ने अपनी पहुंच के चलते इंस्पेक्टर का स्थानांतरण करवा दिया था और खुद साख-पाख बच गया था।

-उपेन्द्र सिंह,थानाध्यक्ष सहसों।

-अवैध खनन के संबंध में एक स्थानीय नेता और ग्राम प्रधान द्वारा फोन किया गया था, उच्चाधिकारियों के नेतृत्व में जांच की जा रही है, जो दोषी होगा कार्यवाही की जायेगी।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *