Breaking News

साधन सहकारी समितियों के चुनाव कहीं तो खींचतान के बीच तो कहीं सम्मान पूर्वक संपन्न हुए

चकरनगर(इटावा)डा.एस.बी.एस.चौहान।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार साधन सहकारी समितियों के चुनाव कहीं तो खींचतान के बीच तो कहीं सम्मान पूर्वक संपन्न हुए। प्रशासनिक व्यवस्था चाक चौबंद देखी गई। विकासखंड चकरनगर के अंतर्गत आने वाली 10 साधन सहकारी समितियों के चुनाव होने थे जिनमें 6 पर चुनाव चलते प्रशासन के प्रयास संपन्न हुए चार साधन सहकारी समितियां जो मृत घोषित हैं उन पर चुनाव नहीं कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार साधन सहकारी समिति भरेह से श्रीमती पुष्पा देवी धर्मपत्नी राजा हेमरुद्ध सिंह सेंगर निर्विरोध घोषित की गईं। गोहानी से तेजेंद्र सिंह चौहान पुत्र विजय बहादुर सिंह चौहान सर्वसम्मत से साधन सहकारी समिति के सभापति चुने गए। चकरनगर साधन सहकारी समिति पर जगदीश सिंह यादव निर्विरोध। राकेश चौहान बरेछा से सभापति निर्विरोध चुनी गई। टिटावली से शशीदेवी चौहान पत्नी अमोल सिंह चौहान का पर्चा दाखिल किया गया जिसके विरुद्ध दूसरे प्रत्याशी ने भी पर्चा डाला लेकिन उसने अपना वजन हल्का जानते हुए चुनाव ना कराते हुए अपना पर्चा वापस ले लिया जिससे यहां पर भी निर्विरोध ही सभापति चुना गया।

साधन सहकारी समिति बंसरी जहां पर चुनाव हुआ और यहां से उपेंद्र सिंह परिहार 1 वोट से चुनाव जीतकर सभापति चुने गए विपक्षी के पास सिर्फ 4 वोट निकले 9 सदस्यों को ही चुनाव करना था इसलिए एक वोट से उपेंद्र सिंह परिहार को निर्वाचित घोषित किया गया। विपक्षी का यह दावा है कि विजयी उपेंद्र सिंह परिहार ने 2 वोट जो हमारे थे जबरन अपने पक्ष में अपने हाथों से डाल लिए जिससे मुझे हार का सामना करना पड़ा जो भी हो यह सब मामला प्रशासन के अधीन है। इस प्रकार से साधन सहकारी समिति 6 जीवित हैं जिनमें चुनाव चलते प्रशासन के कुशलता पूर्वक संपन्न हुआ कहीं से कोई भी अप्रिय घटना का समाचार नहीं मिला और चुनाव चलते प्रशासन के कुशलता पूर्वक संपन्न हो गए। जनमत के अनुसार भरेह से भाजपा गौहानी से भाजपा टिटावली से भाजपा और बरेछा से भी भाजपा के प्रत्याशी विजई बताए गए उसके अलावा चकरनगर और बंसरी से दो प्रत्याशी सपा से बताए जाते हैं। एक अन्य प्राप्त समाचार के अनुसारबकेवर इटावा


किसान सहकारी समिति कस्बा लखना में हुआ अध्यक्ष निर्विरोध जो को किसी ने नही भरपाय पर्चा जो कि साधना देवी पत्नी गिरन्द सिंह ग्राम नंदगवा के अध्यक्ष हुये जब कि पांच पर्चे वीके जिसमे ब्रजेश यादव करोधी,शत्रुघ्न सिंह चिन्डो ली किशन चन्द्र लखना अरविंद कुमार सब्दलपुर का पर्चा कुछ लोगो ने छीन कर फाड़ दिया इसी कारण पर्चा नही भर पाया वही एक कांग्रेसी नेता अश्वनी कुमार को पर्चा ही नही दिया गया और वह गेट के बाहर खड़ा चिल्लता रहा जब कि 12 बजे तक समय था वह 11बजकर 50 मिनट पर गया फिर भी चुनाव प्रशासन ने नही भरने दिया ।इसी कारण अश्वनी कुमार ने उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया ।फिर भी कोई सुनवाई नही नजर आयी जो भी पर्चे दिये गए उनको भी गेट के वाहर भगा दिया जाओ समय खत्म हो गया ।जब कि लखना एक वडी सहकारी समिति है जिससे किसानों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि यहाँ चुनाव निष्पक्ष कराया जाये जब कि लखना समिति में 9वार्डो में 1का चुनाव हुआ था जिसमे कांग्रेसी नेता अश्वनी कुमार 20 मतो से जीता था ।वही उसी को ही पर्चा नही भरने दिया ।यह तो लखना सहकारी समिति का हाल है ।अब देखना यह है कि इस काग्रेसी नेता के साथ क्या होगा ।वही मोके पर चुनाव प्रभारी बब्बू राजा उदयभान सचिव शिवपाल चौकी प्रभारी सुनील गौतम समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *