Breaking News

जारी रहेगा हड़ताल, प्रोवीसी के साथ कर्मचारियों की वार्ता विफल !

बोधगया।गया।13 सूत्री मांगों को लेकर मगध विश्वविद्यालय में चल रहे हड़ताल के 12वें दिन प्रोवीसी के अध्यक्षता में गठित पदाधिकारियों के दल के साथ कर्मचारी संघ की वार्ता विफल हो गई। संघ के महासचिव डा. अमरनाथ पाठक ने कहा कि हड़ताल जारी रहेगी। कुलसचिव डा. नलीन कुमार शास्त्री द्वारा संघ के अध्यक्ष अक्षय कुमार के नाम भेजे गये पत्र में समझौता के लिए पांच सदस्यों को आमंत्रित किया गया था जिसमें शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के हड़ताल को अनावश्यक दर्शाते हुए तीन बिन्दूओं पर आधारित वार्ता के लिए संदेश भेजा गया था। संघ के अध्यक्ष अक्षय कुमार ने इस पर आपत्ति जाहिर करते हुए प्रोवीसी के नाम प्रेषित पत्र में कहा कि संघ के संवैधानिक प्रावधान के अनुसार महासचिव को दरकिनार कर पत्र भेजना खेदजनक है। शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ एक लोकतांत्रिक संवैधानिक संस्था है। इसकी उपेक्षा हर स्तर पर निन्दनीय है। संघ के साथ करीब दो घटे चली वार्ता में पदाधिकारियो द्वारा तैयार मसौदे के आधार पर हड़ताल समाप्त करने की बात कही जा रही थी, जो वार्ता के लिए मौजूद प्रतिनिधिमंडल को स्वीकार नहीं था और अंततः बिना किसी मुकाम पर पहुंचे वार्ता समाप्त हो गई। वार्ता में प्रोवीसी के आलावे कुलसचिव डा. नलीन कुमार शास्त्री, अध्यक्ष छात्र कल्याण प्रो सत्यरत्न प्रसाद सिंह, कुलानुशासक डा. नंद कुमार यादव, काॅलेज इंस्पेक्टर प्रो. अंजूम अशर्फी व डा बीरेन्द्र सिंह, विशेष आमंत्रित सदस्य डा. रामायण प्रसाद कर्मचारीसंघ के प्रतिनिधियों में रामरूप राम, धनंजय कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, चिन्टू कुमार, मन्ना सिंह मौजूद थे। बिहार राज्य विवि व काॅलेज महासंघ के वरीय नेता लाला नवल किशोर, संबद्ध डिग्री काॅलेज के नेताओं ने भी शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ को अपना समर्थन व्यक्त करते हुए संबोधित किया।

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *