Breaking News

जिलाधिकारी और एसएसपी ने की तीन विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा

दरभंगा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने आज कुशेश्वरस्थान प्रखण्ड मुख्यालय में एक बैठक आयोजित कर 78-कुशेश्वरस्थान, 79-गौड़ाबौराम एवं 80-बेनीपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन तैयारी कार्य की प्रगति का जायजा लिया गया।

जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने बारी-बारी से कुशेश्वरस्थान, गौड़ाबौराम एवं बेनीपुर विधान सभा क्षेत्र में प्रतिनियुक्त सभी सेक्टर दण्डाधिकारी, एफ.एस.टी., एस.एस.टी. एवं पुलिस बल के द्वारा किये गए निरोधात्मक कार्यो की समीक्षा की। जिलाधिकारी के द्वारा सेक्टर दण्डाधिकारियों को भेद्य मतदान केन्द्रों की पहचान करने, संवेदनशील मतदान केन्द्र एवं सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील मतदान केन्द्रों की पहचान करने हेतु निदेश दिया गया। वहीं सभी सेक्टर दण्डाधिकारी एवं थाना प्रभारी को 03 साल के अन्दर आपराधिक घटनाओं में जो भी नामित अभियुक्त है, उसके विरूद्ध निरोधात्मक कारवाई करने, उनसे बंध पत्र भरवाने, थाना में हाजरी लगवाने हेतु निदेश दिया। सेक्टर दण्डाधिकारियों को भेद्य टोलों में लगातार भ्रमण करने हेतु कहा गया है, ताकि भेद्य मतदाता भय मुक्त होकर मतदान करने हेतु अपने घर से निकलकर मतदान केन्द्रों पर जा सके। सभी थाना प्रभारी को निदेश दिया गया कि सेक्टर दण्डाधिकारियों द्वारा चुनाव में गड़बड़ी करने वाले जो भी तत्व चिन्ह्ति किये गए हैं, उसके विरूद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें। सभी थाना प्रभारी को गंभीर अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरूद्ध और अधिक प्रस्ताव भेजने हेतु निदेश दिया गया। आज की समीक्षा बैठक में केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों का बेहतर डिप्लायमेंट एवं चुनाव पूर्व विधि-व्यवस्था हेतु वातावरण निर्माण में इनकी उपयोग करने पर जोर दिया गया। बैठक में डी.एम डॉ. त्यागराजन एस.एम, एस.एस.पी. बाबूराम, अनुमण्डल पदाधिकारी, बेनीपुर, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, बेनीपुर, विधान सभा क्षेत्र के सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सभी थाना प्रभारी, सभी सेक्टर दण्डाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Check Also

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *