माल, राम किशोर रावत।
माल,लखनऊ।माल इलाके के कल्यानपुर गाव मे 27 वर्षीय युवक ने नीम के पेड़ में रस्सी के सहारे लटककर जीवन लीला समाप्त कर ली। राहगीरों ने दी परिजनो को सूचना। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को दी सूचना। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मिली जानकारी के अनुसार माल इलाके के ग्राम पंचायत गहदौ के मजरे कल्यानपुर गांव निवासी राकेश 27 वर्ष शुक्रवार शाम समय लगभग 6 बजे चुन्ना सेठ की बाग में नीम के पेड़ में रस्सी बांध कर लटककर मौत को गले लगा लिया। राहगीरों ने मृतक का शव लटकता देख परिजनो को दी सूचना।मौके पर पहुंचे परिजनो ने पुलिस को सूचना दी सूचना पाकर मौके पर पहुंची माल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था। मृतक के परिवार में पत्नी के आलवा दो लड़की व एक लड़का है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !