Breaking News

पंजाब :: रेप केस में गुरमीत राम रहीम दोषी करार, भेजा गया जेल

डेस्क : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को सीबीआई कोर्ट ने शुक्रवार को यौन शोषण मामले में दोषी करार दिया। उन्हें 28 अगस्त को सजा सुनाई जाएगी। राम रहीम को पंचकूला से अंबाला जेल ले जाया जाएगा। डेरा प्रमुख पर उनकी एक पूर्व शिष्या ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था।

कोर्ट कार्यवाही के दौरान केवल सात लोग कोर्ट के भीतर मौजूद रहे। पंचकुला कोर्ट के आस-पास गुरमीत राम रहीम के समर्थकों पर काबू रखने के लिए पुलिस ने टियर गैस का इस्तेमाल किया है। शहर एवं आस पास के जिलों में बने तनाव के हालात को देखते हुए राम रहीम को कुछ देर सेना की कस्टडी में रखा जा सकता है। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। फैसले के पहले हाईकोर्ट ने सेना-पुलिस को फ्री हैंड दिया। साथ ही कहा कि जो भी बवाल करे तो सख्ती बरतें। अदालत से अब डेरा प्रमुख को हिरासत में लेकर अंबाला जेल ले जाया गया । प्रशासन ने अंबाला जेल के अंदर और आसपास काफी कड़े सुरक्षा प्रबंध किये हैं। उन्हें अब सोमवार को सजा पर फैसला सुनाये जाते समय अदालत में पेश किया जायेगा। पंचकूला स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने डेरा प्रमुख के खिलाफ 2002 के यौन उत्पीड़न के एक मामले में फैसला सुनाया है। 

राम रहीम सिंह द्वारा कथित रूप से दो साध्वियों का यौन उत्पीड़न किये जाने संबंधी अज्ञात व्यक्ति की चिट्ठी मिलने के बाद पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देश पर सीबीआई ने 2002 में डेरा प्रमुख के खिलाफ मामला दर्ज किया था। डेरा प्रमुख ने हालांकि इन आरोपों से इनकार किया है।

फैसले से पहले तनाव को देखते हुए डेरा प्रमुख ने अपने अनुयायियों से अपील की कि वह शांति बनाए रखें। अधिकारियों का कहना है कि अदालत के फैसले के मद्देनजर पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की सुरक्षा चाक चौबंद है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में निषेधाज्ञा लगायी गयी है।

पंचकूला जिला अदालत के आसपास कड़े सुरक्षा इंतजाम किये गये हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। चंडीगढ़ से करीब 260 किलोमीटर की दूरी पर स्थित डेरा मुख्यालय से कड़ी सुरक्षा के बीच 50 वर्षीय पंथ प्रमुख सुबह नौ बजे पंचकूला के लिए रवाना हुए थे। गौरतलब है कि डेरा प्रमुख को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। वह कई एसयूवी वाले एक बड़े काफिले के साथ पंचकूला रवाना हुए थे।

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक बी.एस. संधू ने पंचकूला में कहा था कि डेरा प्रमुख पुलिस सुरक्षा के बीच शहर आ रहे हैं। पुलिस प्रमुख ने कहा कि केन्द्रीय बलों की 38 अतिरिक्त कंपनियां पंचकूला पहुंच गयी है, जबकि सैन्य टुकड़ियां सुबह ही यहां पहुंच गयी थीं।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *