Breaking News

पूर्व कार्मिक मंत्री स्व० रामफल चौधरी का अंधराठाढ़ी में मनाया गया पुण्य तिथि !

अंधराठाढ़ी/ मधुबनी (रमेश कर्ण)

महान समाजवादी चिंतक बिहार सरकार के पूर्व कार्मिक मंत्री स्व रामफल चौधरी का पुण्य तिथि मंगलवार को अंधराठाढ़ी में मनाया गया। पूर्व प्रमुख केशव चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित पुण्य तिथि के अवसर अनुमंडल पदाधिकारी बिमल कुमार मंडल ,पूर्व जीप उपाध्यक्ष गोबिंद कुमार महथा , झंझारपुर के पूर्व प्रमुख अनूप कश्यप ,जिला पार्षद सह सपा नेता संजय यादव , जिला पार्षद सह कांग्रेसी नेता शुभंकर झा मुख्य अतिथि मौजूद थे। आगन्तुको ने स्व चौधरी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि स्व चौधरी महान समाजवादी चिंतक थे। उनकी ईमानदारी दूरदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा के कारण जननायक कर्पूरी ठाकुर के मंत्रिमंडल में कार्मिक मंत्री बनाये गये थे। सायद यह भारतीय इतिहास में वह पहला राज्य बिहार था जहां के मुख्यमंत्री खुद कार्मिक विभाग भी नही रखे थे। उसके पहले और उसके बाद न तो यह सुनने और देखने को नही मिला । स्व चौधरी गरीव गुरबा उपेक्षित बंचित समाज के पुरोधा थे। अपने जीवन में सत्य और त्याग तथा दुसरो मदद करने की भावना आज भी चर्चा में है। स्व चौधरी और पूज्य बापू की पुण्य तिथि एक ही दिन मनाया जाता है । जीप सदस्य संजय यादव ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में स्व चौधरी की बहुत बड़ी योगदान है। अपने समय में दर्जनों जगह उच्च विद्यालयों की स्थापना करायी थी। सामाजिक कार्यकर्ता चन्द्र कांत चौधरी ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा कि स्व कर्पूरी ठाकुर और स्व रामानन्द तिवारी उन्हें रामफल भाई से संबोधित करते थे। तिवारी जी अक्सर उन्हें मंगलपांडे भी कहकर संबोधित करते थे । अनुमंडल पदाधिकारी विमल कुमार मंडल ने कहा कि उनके बताये मार्ग पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। उनके बताये रास्ते पर हमलोग चले। मौके पर राजद नेता महेंद्र राय , लोहियावादी नेता अनिल कुमार यादव,शंकर यादव, मो कम रुजम्मा, अरविंद चौधरी समेत दर्जनों मुखिया सरपंच पंसस एवं विभिन्न दलो के नेता व सामाजिक कार्यकर्ताओ ने मल्यापन के वाद सभा को संबोधित किये।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *