Breaking News

बारात में जश्न के दौरान किशोर को लगी गोली, गंभीर हालत हॉस्पिटल में भर्ती |

संजय कुमार मुनचुन। दिल्ली।

दिल्ली के चांदनी महल इलाके में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब बारात में जश्न के दौरान 15 साल के मासूम को गोली लग गई। बताया जा रहा है की शुक्रवार रात तकरीबन 10.30 बजे यह हादसा हुआ
उस वक्त चांदनी महल इलाके से एक बारात निकल रही थी । पूरा एरिया लाइट से सज़ा हुआ था। बारात में नाच-गाना चल रहा था। आस पास के लोग अपनी छतों पर खड़े बारात को निकलता देख रहे थे। तभी बारात में शामिल एक शख्स ने हवा में गोली चला दी।
जो छत से बारात को देख रहे 15 साल के नईम को जा लगी। गोली लगते ही अफरा तफरी मच गई लोगों ने जम कर हंगामा किया और नईम को पास के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।जहां उसकी हालत गम्भीर बताई जा रही है।

Check Also

ओडिशा के नए CM मोहन माझी, वर्ष 2000 से अबतक क्योंझर सीट से विधायक

  डेस्क। मोहन चरण माझी ओडिशा के नये मुख्यमंत्री होंगे। वह ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री …

पकड़ौआ विवाह :: ज्वाइनिंग से पहले ही जवान को किडनैप कर करवा दिया ब्याह

डेस्क। बिहार का पकड़ौआ विवाह लोगों के बीच काफी मशहूर है। पकड़ौआ शादी का एक …

जंगल में लगी भीषण आग, वन संपदा को भारी नुकसान

    डॉ एस बी एस चौहान की रिपोर्ट चकरनगर/इटावा। थाना क्षेत्र भरेह के अचरौली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *