Breaking News

बिहार में घने कोहरा का कहर, पटना एयरपोर्ट पर विमान में फंसे यात्री

संजय कुमार मुनचुन। पटना।  मौसम में हुए बदलाव के साथ साथ कुहासे के कारण सबसे ज्यादा हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। कोहरे के कारण दिल्ली से लेकर तमाम लम्बी उड़ान चार से पांच घंटे के विलंब से पटना आ रही हैं। घने कुहरे के कारण दिनभर में पटना एयरपोर्ट शाम के चार बजे के बाद एक विमान लैंड किया। इसके बाद विमान मे सवार सभी यात्री विमान के अंदर ही फंसे हुए हैं।

घने कोहरे से सबसे ज्यादा विमान यात्री परेशान हैं। पटना एयरपोर्ट का ट्रैफिक सिस्टम ठप पड़ गया है।जिससे हवाई सफ़र करने वाले यात्री खासे परेशान हैं। शुक्रवार को शाम 4.30 बजे तक तो कोई फ्लाइट लैंड करने की स्थिति में नहीं थी।  इसका सबसे बड़ा कारण पुअर विजिबिलिटी है। कुहासा ऐसा कि कहीं कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है।
खबर है कि इंडिगो की फ्लाइट 6E 633 कोलकाता–पटना शाम 8.30 बजे पटना एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। लैंड करने के करीब दो घंटे बाद भी रनवे पर ही फंसी रहा। एयरपोर्ट एडमिनिस्ट्रेशन कोई रिस्क नहीं लेना चाह रहा है इसी कारण विमान में बंद बूढ़े-बच्चे सब परेशान हैं।
विमान में अब न तो खाने को किसी के पास कुछ है और न पीने को पानी। यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है । एयरपोर्ट एडमिनिस्ट्रेशन ने इस बारे में अब तक कुछ भी नहीं बताया कि कब ट्रैफिक क्लियर हो सकेगा।
इधर घने कुहासे के कारण सड़क से लेकर रेल यातायात भी बुरी तरह प्रभावित है। कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है वहीं कई ट्रेनें 10 से 12 घंटे विलंब से चल रही हैं। सड़क यातायात में भी कई यात्री कुहासों के कारण दुर्घटना के शिकार हुए हैं। बिहार की कई सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *