Breaking News

बिहार :: गायब लालकेश्वर का अबतक कोई सुराग नही।

बाराचट्टी (गया)। खरना के दिन से गायब लालकेश्वर यादव का अबतक कोई सुराग नही मिल पाने से परिजनों मे बेचैनी छायी हैं। स्थानीय थाना क्षेत्र के दिवनियां पंचायत के सोख्या गांव के नौकाडीह टोले के रहने वाले लालकेश्वर यादव ( उम्र 25 वर्ष ) बीते 25 अक्टूबर को दोपहर शोभ बाजार मे छठ पर्व का सामान खरीदने गया था लेकिन देर शाम तक उसे नही आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू तथा दूसरे दिन बाराचट्टी थाना मे गुमशुदगी का सनहा दर्ज किया गया हैं। बताया जाता है कि गुमशुदगी के एक दिन पूर्व उसकी नव विवाहित पत्नी अपने मायके से ससुराल आयी थी और घटना के दूसरे दिन मायके चली गयीं हैं। उक्त युवक का ससुराल डोभी थाना क्षेत्र के सिंहपोखर गांव मे हैं। लापता लालकेश्वर की शादी 2014 मे हुई थीं। तब से वह वहीं रह रही थी। हालांकि इस मामले मे पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लालकेश्वर व लालकेश्वर की पत्नी का मोबाईल का सीडीआर निकाला जा रहा हैं। और पुलिस कई बिंदुओं जांच की जा रही हैं। इधर बेटे के गुम होने से परिवार बेचैन हैं।

Check Also

चुन्ना अपहरण मामले में लालबाबू समेत 9 दोषी करार, 15 मई को सजा पर होगी सुनवाई

दरभंगा। चुन्ना अपरहण मामले में तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश ने सोमवार को विभिन्न जिला व …

Corex पीकर नशे में पहुंचा दूल्हा, शादी के मंडप में दुल्हन ने उठाया बड़ा कदम

डेस्क। नशे की हालत में जब दूल्हा शादी करने मंडल में पहुंचा तब उसे देखकर …

बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

डेस्क। पटना HC के आदेश के बाद ANM के 10709 पदों पर बहाली का रास्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *