Breaking News

बिहार :: जंगली सुअर के हमले में तीन बाढ़ पीड़ित घायल

दरभंगा : जाले थाना क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों पर अब जंगली जानवरों ने भी हमला शुरू कर दिया है. पूरा इलाका पानी में डूब जाने के कारण जंगली जानवर गांव की ओर रूख कर लिया है. इसी क्रम में नरौछ गांव के पूर्वारी टोला में रहने वाले समीरानंद झा, श्रवण कुमार झा ने घर में घुसे जंगली सुअर को घर से भगाने का प्रयास किया तो सुअर ने तीनों युवकों पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया. जिसके बाद आनन-फानन में तीनों घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्तपाल में भर्ती कराया गया है. वहीं ग्रामीणों ने इसकी सूचना जाले थाना को दी. सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष उमेश कुमार सिंह ने विशालकाय सुअरों को दुर्गानंद झा घर में बंद कर दिया और रात भर उसकी निगरानी की. सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुअरों को पिंजरे में बंद कर अपने साथ ले आयी.

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *