Breaking News

बिहार :: जिलाध्यक्ष चुनाव में दो गुटों में बंटा राजद

बिहारशरीफ- कुमार सौरभ रिपोर्टर:  राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष पद पर आज हुये चुनाव को लेकर पार्टी में अंदरूनी विवाद आज सतह पर दिख गया। जिलाध्यक्ष पद पर हुये चुनाव में एक ओर जहाॅ जिला निर्वाची पदाधिकारी के देखरेख में हुये चुनाव में हुमायूं अख्तर तारिक को निर्वाचित धोषित किया गया। वहीं विक्षुब्ध गुट की ओर से मजहर आलम को जिलाध्यक्ष पद पर चुना गया। शहर के भरावपर स्थित एक होटल में आयोजित जिलाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए जिला निर्वाची पदाधिकारी सह रजौली विधायक प्रकाशवीर, सहायक जिला निर्वाची पदाधिकारी राजेश पाल, हिलसा विधायक सह मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव के नेतृत्व में चुनावी प्रक्रिया कराया गया। चुनाव में सर्वसम्मति से हुमायूं अख्तर तारिक को चैथी बार जिलाध्यक्ष के पद पर चुन लिया गया। इस मौके पर सुनील यादव, महेश यादव, पप्पु यादव, खुर्शीद अंसारी, चंदन कुमार, चिंटू यादव, धनंजय कुमार, धर्मदेव कुशवाहा, योगेंद्र यादव, नगीना यादव सहित अन्य लोग मौजूद थें। वहीं दूसरी ओर विक्षुब्ध गुट द्वारा स्थानीय परिसदन में आयोजित पत्रकार वार्ता कर मजहर आलम को राजद जिलाध्यक्ष पद पर निर्वाचित किये जाने की धोषणा की। राजद नेता राजेश्वर प्रसाद ने बताया कि जिला निर्वाची पदाधिकारी से बात कर सार्वजनिक स्थल पर चुनाव कराने की बात कही गयी थी लेकिन उन्होने उनकी मांग को नहीं माना और निजी होटल में चुनाव कराया गया। वहीं नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष मजहर आलम ने बताया कि चुनाव के पूर्व वे पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से भी मुलाकात किये थें। उन्होने कहा कि राजद कार्यकर्ताओं का उनके प्रति आस्था है लेकिन बरगला कर सबों को बुला लिया गया। उन्होने राजद सुप्रीमो के समक्ष पूरा मामला ले जाने की बात बतायी। इस अवसर पर राकेश कुमार यादव, रामबली प्रसाद, चंदन कुमार तुफानी, सत्येंद्र कुमार, डा सफी, सरयुग प्रसाद, फिरोज खां, रामचंद्र शर्मा, उपेंद्र यादव सहित अन्य लोग मौजूद थें।

 

 

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *