मधुबनी : देश में जिस तरह की राजनीति चल रही है उससे देश का लोकतंत्र संकट के दौर से गुजरने लगा है। उक्त बातें भारतीय मित्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धनेश्वर महतो ने कही। श्री महतो ने कहा कि लोकतंत्र की सुरक्षा करने वाले मीडिया का एक अंग प्रसारण के माध्यम से भाजपा की केन्द्र सरकार को बचाने में लगा है। यही कारण है कि देश में आये दिन पत्रकारों पर हमले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि चैनल के माध्यम से एक पत्रकार के द्वारा सरकार की गलत नीति को उजागर किया जाता है तो उस चैनल पर सरकार प्रतिबंध लगाने की बात करने लगती है। श्री महतो ने कहा कि किसी अस्पताल में कोई मरीज इलाज कराने जाता है तो क्या उस के चेहरे पर आतंकी या उग्रवादी तो नहींं लिखा होता है। रात में जिस तरह से अहमद पटेल के अस्पताल एक उग्रवादी पकड़ा गया या नही पकड़ गया। लेकिन भाजपा एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया उसे एक बड़ा खबर बनाकर पेश कर रही है। लेकिन मीडिया, केन्द्र सरकार की गलत नीति के कारण देश की जनता आज परेशान हो रही है उसे नहींं देखाया जाता है। श्री महतो ने कहा कि देश अंग्रेजों की गुलामी से आजाद तो हो गया,लेकिन देश झूठ की राजनीति से आजाद होना चाहता है। उन्होंंने कहा कि भारतीय मित्र पार्टी झूठ की राजनीति का बहिष्कार करती है तथा आज भारत सरकार एवं उसके मुखिया अपनी नाकामी को छुपाने के लिए देश के लोगों के बीच झूठ परोस कर आमलागों को गुमराह कर रही है,साथ ही विवादित मामलों को उछालकर समाज को दो भागों में बांटकर अपनी राजनीतिक स्वार्ध को पुरा करना चाहती है जिसका विरोध भारतीय मित्र पार्टी अंत समय तक करती रहेगी।
Check Also
72 वर्ष की उम्र में सुशील मोदी का कैंसर से निधन, शोक की लहर
डेस्क। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का निधन हो गया है। दिल्ली …
लोकसभा चुनाव से पहले तैयारियां तेज पुलिस और पी ए सी बल के जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च
चकरनगर /इटावा।लोकसभा चुनाव से पहले तैयारियां तेज, पुलिस और पी ए सी बल के जवानों …
जेडीयू नेता राजेश्वर राणा ने महाराणा प्रताप को बताया मरू धरा का महान योद्धा
दरभंगा। महाराणा प्रताप की जयंती पर जेडीयू नेता राजेश्वर राणा ने महाराणा प्रताप के जीवनवृत्त …