Breaking News

बिहार :: पेट्रोल पंप पर नहीं चल रहे सिक्के, पंपकर्मियों की मनमानी से लोगों की बढ़ी परेशानी

दरभंगा : लहेरियासराय टावर के पास स्थित पेट्रोल पंप पर पंपकर्मी सिक्के लेने से इंकार कर रहे हैं। जिससे पेट्रोल-डीजल लेने वाले ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हाल यह है कि अगर कोई व्यक्ति जिनके पास नोट नहीं हों और केवल सिक्के हों यदि अपनी गाड़ियों में पेट्रोल डलवाने के बाद सिक्के देते हैं तो पंपकर्मी लेने से इंकार कर देते हैं । बार बार यह बताने के बाद कि नोट नहीं केवल सिक्के हैं तो भी पंपकर्मी नहीं मानते। जब ग्राहक अपनी मजबूरी बताते हुए ये कहे कि नोट नहीं है तो कहाँ से दूं ? तब पेट्रोल पंप कर्मी अपनी हदें पार करते हुए कहते हैं कि नोट नहीं है तो गाड़ी से पेट्रोल निकाल कर वापस दे दो। अब भला कोई भी अपनी गाड़ी में भरवाया पेट्रोल डीजल कैसे निकाल कर वापस देगा ।

पेट्रोल पंप कर्मी एक रूपये के सिक्कों को किसी भी हाल में लेने को तैयार नहीं हैं। वहीं, अन्य (एक, दो, पांच और दस) रुपये के सिक्कों को भी लेने से मना कर रहे हैं। पंप कर्मियों द्वारा सिक्के नहीं लिए जाने के कारण आम लोग परेशान हैं।प्रशासनिक अधिकारी भी इसे नजर अंदाज कर रहे हैं । आसपास के दुकानदारों का कहना है कि उक्त पेट्रोल पंप से ही लहेरियासराय के सभी प्रशासनिक अधिकारियों के गाड़ी में पेट्रोल और डीजल भरा जाता है जिसके कारण इस पेट्रोल पंप पर पंप कर्मियों की धौंस चलती है और वो कर्मी अपनी मनमानी करते हैं।

बता दें कि नोटबंदी के दौरान बैंकों द्वारा ग्राहकों को बड़ी तादाद में सिक्के दिए गए थे। इसका चलन तो नोटबंदी के दौरान खूब रहा लेकिन नोटबंदी का संकट कम होने के बाद सिक्के गले की फांस बन गए हैं। इन दिनों बाजारों में सिक्कों की भरमार हो गई है। ऐसे में अगर पेट्रोल पंप वाले सिक्के लेने इंकार करते रहे तो आमलोगों की परेशानी दिन ब दिन बढ़ती ही जायेगी।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *