Breaking News

बिहार :: बिहारवासियों की बदल रही तस्वीर : शैलेश

सामाजिक बुराईयों को जदयू करेगी दूर
सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

उदधाटन करते मंत्री।

बिहारशरीफ। स्थानीय श्रम कल्याण केन्द्र के मैदान मे जदयू के क्रियाशील सदस्यों का एक दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बनारस प्रसाद ने किया। कार्यक्रम का उदघाटन जिला के प्रभारी मंत्री शैलेश कुमार, हरिनारायण सिंह, स्नातक विधान पार्षद निरज कुमार, मो सलाम, अंजली कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन पूरे बिहार में चल रहा है। पूर्व के बैठक मे ही हमे आभास हो गया था की यह सम्मेलन पूर्ण रूपेण सफल होगा। सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व मे बिहार का विकास हो रहा है साथ ही बिहार और बिहारवासियों की तकदीर भी बदल रही है। उन्होने सभी व्यक्तियों अमीर गरीब, अगला पिछड़ा दलित महादलित सभी को मुख्य धारा मे जोड़ने का कार्य किया है। सभी को छात्रवृति, साईकिल दिया प्रोत्साहन भता एवं परिभ्रमण करवाया।छात्रों को पढ़ने क लिए 4 लाख का क्रेडिट कार्ड, घर घर बिजली, हर घर शौचालय, गावों मे पीसीसी नाला, स्वास्थ्य, शिक्षा के साथ सामाजिक बुराई, दहेज प्रथा, बाल विवाह, शराबबंदी जैसे कार्य क्रियाशील सदस्यों और कार्यकर्ताओं पर निर्भर होकर किया। हरनौत विधायक हरिनारायण प्रसाद ने कहा कि 2005 मे सीएम नीतीश कुमार के हाथों मे बिहार का बागडोर आया। उनका पहला निश्चय था कानून का राज, हर गांव मे रोड शामिल था। 2010 मे बिजली देने का निश्चय किया। 2015 मे 7 निश्चय की घोषणा को पूरा किया। आगामी 21 जनवरी को मानव श्रृंखला बनायी जायेगी। प्रवक्ता निरज कुमार ने कहा कि जदयू ने देश मे अपनी पहचान बनाने का काम किया है हम जमीन नही पहचान बनाने का काम करते हैं न की जमीन खरीदने का काम करते हैं। राजनीति मे शुचिता बनाये रखने का काम करती है कानून का राज, भ्रष्टाचार मे जीरो टॉलरेंस का काम करते हैं। हमारे लिए सत्ता महत्वपूर्ण नही बल्कि कानून और सात निश्चय महत्वपूर्ण है। गठबंधन बदल गया पर सीएम नीतिश कुमार का विचार नही बदला उन्होने समाज के सभी लोगों मे समरसता पैदा करने का काम किया। यह सीएम का रोल मॉडल है। मो सलाम ने कहा कि जनादेश का अपमान करने वालों को शिक्षा की कमी है। उन्हे जनादेश के बारे मे जानना होगा। जनादेश सीएम नीतीश कुमार को मिला थाउनके सात निश्चय को मिला था न कि विपक्षी पार्टी को मिला उन्होने कहा कि जनादेश का अपमान करना बिहार को अपमान करने के समान है। अस्थावां विधायक डॉ जितेन्द्र कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं पर निर्भर होता है। विकास के साथ साथ सामाजिक कुरीतियों व अंधविश्वास का खात्मा भी विकास का एक अंग है। उन्होने कार्यकताओं को कहा कि अगर आप शिक्षित होगें तो गांव आगे बढ़ेगा और जब गांव आगे बढ़ेगा तब राज्य का विकास होगा। श्री कुमार ने कहा कि वोट देकर हमलोग चले आते हैं लेकिन वोट देने के दौरान इन्ही सक्रिय कार्यकर्ताओं का काम होता है वोट दिलाना। विधान पार्षद रीना यादव ने कहा कि चुनाव हारने से जितना दूख हमे नही होता है उससे ज्यादा दुख हमे कार्यकर्ताओं की आंसूओं से होता है। इस अवसर पर विधायक रवि ज्योति, विधायक चंद्रसेन प्रसाद, पूर्व विधायक ई सुनील कुमार, राजू यादव, अरूण कुमार वर्मा, डॉ विपिन कुमार यादव, असगर समीम, सियाशरण ठाकुर, जिलाध्यक्ष बनारस प्रसाद सिन्हा, संजयकांत सिन्हा, प्रो अशोक कुमार, प्रतिमा सिन्हा, उदयशंकर शर्मा, मुन्ना सिद्धकी, बुनकर प्रकोष्ठ के वरीय उपाध्यक्ष मनोज कुमार तांती, अनीता सिंह, शशिकांत कुमार टोनी, महमूद बख्खो, प्रियदर्शी अशोक, आफताब आलम, विपिन चंद्रवंशी, तनूजा कुमारी, विपिन कुमार सिन्हा, मेहता ज्ञानचंद, मो अरशद, एखलाक अहमद, एहतेशाम मल्लिक, अरविन्द कुमार, विनोद कुमार, संजय कुशवाहा, प्रो अजीत कुमार, पिक्कू यादव, अर्चना चौबे, रंजीत कुमार, धनंजय देव, रिशु कुमार, जयंत शर्मा, अजय पटेल, परमहंस कुमार, आशीष चंद्रवंशी, वसुंधरा देवी आदि लोग मौजूद थें।

Check Also

72 वर्ष की उम्र में सुशील मोदी का कैंसर से निधन, शोक की लहर

डेस्क। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का निधन हो गया है। दिल्ली …

लोकसभा चुनावों को देखते हुए चकरनगर में तैयारियां तेज हो गईं।

लोकसभा चुनाव से पहले तैयारियां तेज पुलिस और पी ए सी बल के जवानों ने निकाला फ्लैग मार्च

चकरनगर /इटावा।लोकसभा चुनाव से पहले तैयारियां तेज, पुलिस और पी ए सी बल के जवानों …

जेडीयू नेता राजेश्वर राणा ने महाराणा प्रताप को बताया मरू धरा का महान योद्धा

दरभंगा। महाराणा प्रताप की जयंती पर जेडीयू नेता राजेश्वर राणा ने महाराणा प्रताप के जीवनवृत्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *