Breaking News

बैंक में पैसा जमा करने गए ब्यक्ति को गार्ड ने धक्का देकर बाहर निकाला

डॉ0एस0बी0एस0 चौहान।

चकरनगर,इटावा। इण्डेन गैस एजेंसी चकरनगर का पैसा जमा करने गये कस्वा निवासी राघवेंद्र सिंह के साथ स्टेट बैंक चकरनगर के गार्डों ने सोमवार सुबह ही धक्का मुक्की कर शाखा से बाहर निकाल दिया । पीडित ने संबंधित थाना में तहरीर देकर थाना प्रभारी से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। भारतीय स्टेट बैंक की शाखा चकरनगर मैं इंडियन गैस एजेंसी का पैसा जमा करने के लिए समय की बचत को देखते हुए कि सुबह के समय भीड़ भाड कम होगा इसको ख्यालात में रखते हुए जब राघवेंद्र सिंह एजेंसी का पैसा जमा करने बैंक पहुंचे तो वहां से उन्हें धक्का मुक्की करके बाहर निकाल दिया गया जिसकी लिखित सूचना भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक और थानाध्यक्ष चकरनगर को आवश्यक कार्यवाही हेतु दे दी गई है। वहीं बताते चलें कि उक्त बैंक में गार्डो की धक्का मुक्की और मारपीट का यह कोई मामला नया नहीं है, बल्कि पिछले वर्ष भी क्षेत्र के ही एक युवक पर बैंक गार्डो द्वारा जमकर लाठियां भांजी गयी थी और उल्टी धमकी दी गयी थी कि यदि पुलिस में कार्यवाही की तो बैंक लूट का मुकदमा दर्ज कराया जायेगा। बीहड क्षेत्र की उक्त एक बिडम्बना है, जो और बैंकों में नहीं है। अन्य बैंको में भी ग्राहक को देवता माना जाता है और ससम्मान पानी भी पिलाया जाता है। क्यों कि खाता धारकों के पैसे से ही बैंक संचालित होती है और बैंक कर्मचारियों को वेतन मुहैया होता है, किन्तु स्टेट बैंक चकरनगर में तो ठीक इसके उलटा होता है। यहां ग्राहकों को समय से पैसा नहीं मिल पाता और साथ ही बैंक कर्मियों के इशारों पर गार्डों द्वारा मारपीट भी की जाती है। क्षेत्रीय आम जनता उक्त बैंक से आहत है पर शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही भी अमल में नहीं आती है। उक्त बैंक के खिलाफ कई बार उप जिलाधिकारी से लेकर जिलाधिकारी तक भी शिकायत की जा चुकीं है। अब उक्त थाना चकरनगर की कार्यवाही भविष्य की गर्त में है।

 पहले जो हुआ उसकी जांनकारी नहीं, पर अब मेरी जिम्मेदारी है। लाईन में आने के लिये कहा गया और कोई बिवाद नहीं हुआ। स्टाफ को भी सालीनता बरतने के लिये कहा गया है-
श्रवण कुमार, शाखा प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक की शाखा चकरनगर-इटावा।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *