बखरी (बेगूसराय)/संवाददाता : बखरी थाना क्षेत्र के विजयलख गांव में भूमि विवाद में जमकर मारपीट हुई। कई राउंड गोली चली। इस मारपीट में 60 वर्षीय डोमी यादव एवं उनके पुत्र 42 वर्षीय कृष्णदेव यादव, 34 वर्षीया गीता देवी, 40 वर्षीया शखारी देवी घायल हो गए। घायल कृष्णदेव ने बताया गांव के ही अधिक लाल यादव के पुत्र नागों यादव के साथ पूर्व के से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। आज विवाद अधिक बढ़ गया। नागों यादव ने उन सभी लोगों को बूरी तरह से पीटा तथा दहशत फैलाने के उद्देश्य से कई राउंड गोली भी चलाया। घटना की सूचना मिलते ही बखरी थानाध्यक्ष शरत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच घायलों को ईलाज के लिए बखरी पीएचसी भेजा। मामले की छानबीन की बात बताते हुए गोली चलने की बात को नकार दिया।
Check Also
रेलवे Good News :: दरभंगा से नई दिल्ली समेत कई रूटो पर स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम टेबल
डेस्क। गर्मी छुट्टी को लेकर भारतीय रेलवे द्वारा समर स्पेशल ट्रेन चलाया जा रहा है। …
अल्लपट्टी निवासी विशाल पासवान की चाकू मारकर हत्या, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका
दरभंगा। जेडीयू नेता राजेश्वर राणा उर्फ बिल्टू सिंह के करीबी अल्लपट्टी निवासी विशाल पासवान की …
आपके काम की खबर :: मतदाता सूचना पर्ची वितरण हेतु विशेष कैम्प 23 और 24 अप्रैल को, अपने बूथ से अपना मतदाता पर्ची अवश्य ले लें…
दरभंगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन के कहा कि लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 …