राजनगर थाने पर पथराव, पुलिस ने की हवाई फायरिंग
आरोपी को बचाने से नाराज लोगों का फुटा गुस्सा
मधुबनी/आकिल हुसैन संवाददाता।
राजनगर थाना परिसर पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन और पथरवा किया। जहां हालात को बेकाबु देख पुलिस को हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी। पथराव में पुलिस के जवानों को भी चोटें आई और विरोध में शामिल कई महिलाओं को भी चोट लगी।
लोगों का विरोध दुर्घटना को अंजाम देनेवाले आरोपी के जल्द छूट जाने के मामले को लेकर था। पीडि़तों ने बताया कि काके कोठी हाट के पास मधुबनी.बाबूबरही.लौकहा मुख्य मार्ग पर बीते तीन मार्च को कार और बाइक की सीधी टक्कर हो गई। इसमें बाइक पर पति के साथ सवार रिंकु की मौत हो गई। वह सात माह की गर्भवती थी। वहीं रंजीत कुमार ठाकुर गंभीर रूप से जख्मी थे।
उनका इलाज चल रहा था। रविवार को डीएमसीएच दरभंगा में मौत हो गई। लोगों का कहना था कि रिंकु की मौत का सदमा उसकी मां नहीं झेल पाई और तीन दिन पहले उनकी भी मौत हो गई। वहीं रंजीत की माता की हालत भी खराब है। रिकु और रंजीत का केवल दो साल का लड़का रह गया है। जिससे गुस्साए लोगों ने राजनगर की सड़क पर टायर जलाकर विरोध किया।
उसके बाद थाने की ओर जानेवालों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं। थाना पर जाकर प्रदर्शन करते हुए पथराव की घटना हुई। बाद में पुलिस ने हवाई फायरिंग भी की। हालांकि डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने फायरिंग की पुष्टि नहीं की है। घटना में डीएम की गाड़ी का भी शीशा टूटा और थाने के सामने रखी गई एक गाड़ी को भी जलाया गया। इस दौरान ललमनिया थाने की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की।
आक्रोशित भीड़ ने कहा कि पीडि़त परिवार को मुआवजाए परिजनों को नौकरीए दो साल के मासूम की पढ़ाई.लिखाई की व्यवस्था अविलंब हो। हालांकि डीएम ने तत्काल मृतक के आश्रितों को चार.चार लाख मुआवजा देने की घोषण की। घटना स्थल पर डीएम शीर्षत कपिल अशोकएएसपी दीपक वरनवाल और एसडीओ सुनील कुमार सिंह कैंप कर रहे थे।
मालुम हो कि तीन मार्च को राजनगर के केवान गांव निवासी रंजीत शर्मा अपनी पत्नी रिंकू देवी को डॉक्टर से दिखाने के लिए बाइक से मधुबनी जा रहे थे। इसी क्रम में राजनगर के कोठी हाट चौक के पास सामने से आ रही कार की चपेट में दोनों आ गये। घटना में पत्नी रिंकू की उसी दिन मौत हो गई थी। जबकि पति रंजीत गंभीर रूप से जख्मीं होकर पीएमसीएच में भर्ती था। जिसकी मौत रविवार को हो गई।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !