Breaking News

रेलवे क्रॉसिंग के बीचो-बीच ट्रक के फंसने से घंटों जाम से जूझते रहे राहगीर

 श्रीनिवास सिंह मोनू  (बंथरा /लखनऊ) :: राजधानी की व्यस्ततम सड़कों में से कटी बगिया से मोहान मार्ग की हरौनी क्रासिंग पर बुधवार सुबह करीब 6 बजे एक ट्रक के खराब हो जाने से लगभग 4 घंटे तक ट्रेनों का आवागमन  बाधित रहा, जिससे गोमती समेत लगभग आधा दर्जन ट्रेनें काफी विलंब से पार हो सकी। वही ट्रक के खराब होने से क्रॉसिंग के दोनों ओर लगभग 2 किलोमीटर का भीषण जाम लग गया जिससे राहगीरों को आवागमन में भारी कठिनाई का सामना भी करना पड़ा। आखिर में रेलवे पुलिस ने जेसीबी से ट्रक को खिंचवा कर बाहर निकलवाया गया तब जाकर जाम से मुक्ति मिली।


बताते चलें कि यहां पर आए दिन इसी तरह जाम लगता है जिसमें स्कूली बच्चों से लेकर मरीजों को लेकर जा रही एंबुलेंस को घंटों इंतजार करना पड़ता है।
क्षेत्रीय मंत्री, विधायक और सांसद होने के बावजूद भी क्षेत्र की इस विकराल समस्या का नहीं हो पा रहा है कोई समाधान।बीते वर्ष किसानमंच के द्वारा इस समस्या को लेकर किए गए धरना एवं प्रदर्शन पर प्रशासन की ओर से आश्वासन तो दिया गया था किंतु 6 माह गुजरने के बाद भी अभी तक आश्वासन केवल कोरा आश्वासन ही साबित हो रहा है।

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्सलिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं।  TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …