
अनुराग शुक्ला (हैदरगढ़/बाराबंकी) :: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी बाबा के सख्त फरमान खंड विकास अधिकारी हैदरगढ़ के लिए कोई मायने नहीं रखता है तभी तो शाम होते ही साहब गंतव्य स्थान के लिए रवाना हो जाते। इन्हें मानो सूबे के मुखिया के आदेशों का तनिक सा भी खौफ नहीं है ये जनाब मुख्यमंत्री के आदेशों की खुलेआम धज्जियाँ उड़ाने में जरा सा भी नहीं हिचकते है। हम बात कर रहे है विकास खंड कार्यलय हैदरगढ़ में तैनात खंड विकास अधिकारी राकेश प्रसाद की जो कभी भी ब्लाँक मुख्यालय पर बने आवास में रात्रि निवास नहीं करते है
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
जो मुख्यमंत्री के आदेशों का खुला उल्लंघन है। बताते चले कि बीते दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सभी जिला स्तरीय व तहसील स्तरीय तथा ब्लाँक स्तरीय को निर्देश दिया था कि सभी अधिकारी तैनाती स्थल पर बने आवासों पर ही रात्रि निवास करे जिससे समय की बर्बादी न हो उन्होंने सख्त लहजे में यह भी कहा था कि यदि कोई भी अधिकारी अपने तैनाती स्थल पर रात्रि निवास नहीं करता है तो उसके खिलाफ कठोर कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की जायेंगी।फिलहाल यहाँ की कहानी सीधा इसके उलट है मीडियाकर्मियों द्वारा शाम करीब 6 बजे ब्लाँक मुख्यालय हैदरगढ़ जाकर पड़ताल की गयी तो पता चला कि खंड विकास अधिकारी आवास पर ताला लटक रहा था यहाँ कोई बताने वाला नहीं था की साहब कहाँ गये है। जब ब्लाँक मुख्यालय पर जिम्मेदार अधिकारी ही नहीं रात्रि निवास नहीं करते है तो अधिनस्थ अधिकारियों को कौन कहे । अब देखना होगा क्या जिले के जिम्मेदार अधिकारी इस पर गौर करते है या नहीं यह बड़ा प्रश्न है।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्सलिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !