
सूरज अवस्थी (मोहनलालगंज/लखनऊ) :: कोतवाली मोहन लाल गंज के अंतर्गत लगने वाली ग्राम सभा कोराना में एक कलयुगी पुत्र ने अपने ही पिता को मौत के घाट उतार कर पिता पुत्र के पवित्र रिश्ते को तार तार कर कलंकित कर दिया ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोराना गांव निवासी रामकिशन उर्फ कालिया ने अपने ही पिता बुजुर्ग बाबूलाल (78) को पीट पीट कर लहूलुहान कर मौत के घाट उतार दिया । ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कल रात रामकिशन उर्फ कालिया नशे में धुत होकर घर पहुचा और घर पहुचते ही लड़ाई झगड़ा करने लगा और अपनी पत्नी व पुत्र की पहले पिटाई की फिर बीच बचाव करने आये अपने बुजुर्ग पिता बाबू लाल को भी गाली देने लगा और नौबत मारपीट तक जा पहुची , वही पोते को पीटने का विरोध करने पर व बचाव करने पर रामकिशुन आग बबूला हो गया और अपने पिता बाबूलाल की जमकर पिटाई कर दी और फिर पिता के सर पर डंडे से हमला कर रक्त रंजित कर दिया , चोट इतनी जबरदस्त थी कि बुजुर्ग बाबूलाल की मौके पर ही तड़प तड़प कर दर्दनाक मौत हो गयी , और अपने ही पिता का हत्यारा रामकिशुन मौके से फरार हो गया ।
- श्रीवास्तव एंटरप्राइजेज का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
वही घर मे कोहराम मच गया , और चीख पुकार सुन ग्रामीण आ गए और बाबूलाल को लहूलुहान देख ग्रामीणों के होश उड़ गए । ग्रामीणों ने इस बात की सूचना पुलिस को दी , ग्रामीणों से सूचना पाकर मौके पर पुलिस जा पहुची और परिजनों से हादसे की जानकारी ली , वही मृतक के छोटे बेटे ने पुलिस को जानकारी दी कि देर रात नशे में धुत होकर उसके बड़े भाई रामकिशुन उर्फ कालिया ने उक्त घटना को अंजाम देकर फरार हो गया । वही बुजुर्ग बाबूलाल की मौत की खबर सुनकर पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गयी । और मौके पर पहुची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर मृतक बाबूलाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । और परिजनों के द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू दी है ।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्सलिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !