
सूरज अवस्थी (निगोहां/लखनऊ) :: निगोहा थाना क्षेत्र के शेरपुर लवल गांव मे हुए मर्डर केस में निगोहा थाना अध्यक्ष जगदीश पांडे व सर्विलेंस टीम ने 48 घंटे में खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया एसएसपी कलानिधि नैथानी के कुशल निर्देशन में पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्र पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विक्रांत वीर क्षेत्राधिकारी मोहनलालगंज राजकुमार शुक्ला के कुशल नेतृत्व में थाना अध्यक्ष जगदीश पांडेय की टीम व सर्विलांस टीम ने 48 घंटे में शेरपुर लवल मर्डर केस में खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है पुलिस उसकी तलाश कर रही है शेरपुर लवल गांव में हुए यतीश तिवारी मर्डर केस में पुलिस विवेचना कर रही थी पुलिस की जांच में पाया गया कि यतीश तिवारी की हत्या गांव के ही शिव शंकर पुत्र शिव प्रसाद रावत ने की पुलिस के मुताबिक शिव शंकर ने बताया कि यतीश हमारी बहन से अक्सर मिलने आया करता था
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
जिससे हम और हमारे पिता काफी नाराज थे कई बार मना किया गया लेकिन यतीश नहीं माना जिससे हम लोगों ने इसकी हत्या की योजना बनाई हम लोगों ने अपने पूरे परिवार के साथ वृंदावन कॉलोनी सेक्टर 6 में किराए के मकान पर रहने लगे हम अक्सर रात में शेरपुर लवल गांव आया करते थे 23 /24 की रात शेरपुर लवल गांव में तेरहवीं थी हम सभी लोग शेरपुर लवल गांव आए और यतीश तिवारी की तलाश शुरू कर दी लगभग 1 बजे यतीश तिवारी नाला की पुलिया पर अपने मोबाइल में गेम खेल रहा था हम लोग पीछे से जाकर यतीश तिवारी को पकड़ लिए और उसका मुंह दबा दिया और शिव शंकर ने पीछे से आकर लोहे की रॉड चापड़ से यतीश के सर पर हमला कर दिया जिससे यतीश की मौत हो गई इसके बाद हम लोगों ने चौपड़ को जाकर बक्से के पीछे छिपा दिया और अपने कपड़े भी वही रख पर रख दिए है हम लोगों ने घटना का रूप बदलने के लिए यतीश तिवारी के कपड़े उतार कर नग्न अवस्था में करीब 10 कदम आगे तालाब की तरफ फेंक दिया और मौके से फरार हो गए पुलिस में इनमें से हनुमान प्रसाद रावत पुत्र रामगुलाम और शिव शंकर रावत पुत्र शिवप्रसाद को गिरफ्तार कर 141/ 19 धारा 302 धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों हत्यारों को जेल भेज दिया है और पुलिस फरार चल रहे शिव प्रसाद की तलाश कर रही है गिरफ्तार करने वाली टीम निगोहा थाना अध्यक्ष जगदीश पांडेय, एसएसआई रामफल मिश्रा,एसआई नदीम अहमद सिद्दीकी, एसआई शिवाकांत मिश्रा, हेड कांस्टेबल राजेश पटेल,हेड कांस्टेबल रामबहादुर ओझा,हेड कांस्टेबल योगेश चंद्र गुप्ता,हेड कांस्टेबल जग सेन सोनकर,कांस्टेबल रजनेश कुमार,कांस्टेबल अवधेश कुमार सर्विलांस टीम उपनिरीक्षक राजीव यादव,हेड कांस्टेबल सतेंद्र तिवारी,कांस्टेबल मयंक कुमार आदि लोग शामिल रहे ।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्सलिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !