Breaking News

लखनऊ:भारत बंद पर बोले केशव प्रसाद मौर्य- मोदी को रोकने के लिए हो रही है साजिश

राज प्रताप सिंह,ब्यूरो लखनऊ

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमारी पार्टी में किसी तरह का कोई विरोध नहीं है।मध्यप्रदेश में कुछ इस तरह की कोशिश की जा रही है।सामान्य वर्ग हो, पिछड़ा वर्ग हो, दलित वर्ग हो, किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

केंद्र सरकार के एससी/एसटी एक्ट संशोधन के विरोध में बुलाए गए भारत बंद का उत्तर प्रदेश में व्यापाक असर दिख रहा है।उधर भारतीय जनता पार्टी इसे विपक्षी दलों की राजनीतिक के रूप में देख रही है।यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को कहा कि भारत बंद के पीछे जो लोग हैं, वह राजनीतिक साजिशकर्ता हैं, वह राजनीतिक फायदे के लिए इस तरह के आंदोलन में शामिल हो रहे हैं।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमारी पार्टी में किसी तरह का कोई विरोध नहीं है।मध्यप्रदेश में कुछ इस तरह की कोशिश की जा रही है। सामान्य वर्ग हो, पिछड़ा वर्ग हो, दलित वर्ग हो, किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।इस एक्ट का दुरुपयोग किसी भी कीमत पर नहीं होने दिया जाएगा।अगर कोई ये समझता है तो वो गलत है क्योंकि भाजपा सरकार है।भाजपा सरकार में कानून काम करता है और भाजपा सरकार में ये भी सम्भव नहीं है कि कोई दलित और आदिवासी को पीड़ित करे ये कोई विरोध का विषय नहीं है। और इसको सर्वसम्मति से लोक सभा और राज्य सभा मे सभी दलों ने मिलकर पारित कराया है।

2019 में मोदी को रोकने के लिए इस प्रकार की साजिश हो रही है और ऐसी साजिश पहले भी होती आई है।मुस्लिम को जोड़ने के सवाल पर केशव ने कहा कि हम मुस्लिमों को भी जोड़ेंगे, यदुवंशियों को भी और सर्व समाज के लोगो को भी जोड़ेंगे।हम सबका साथ सबका विकास, जो हमारा लक्ष्य है, उसी के अनुरूप काम कर रहे हैं।जो भी विषय हैं, पिछड़े वर्ग के बीच में जब भी बैठना होता है तो उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं के बारे में बताया जाता है।

उन्होंने कहा कि तीन तलाक भी बड़ा विषय है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने की पहल की है।जब भी जो विषय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लाने का काम होता है, उस पर सभी दल साथ आने को मजबूर होते हैं क्योंकि विषय प्रधानमंत्री लाते हैं, वह सही विषय होता है।

उधर कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि चुनाव का माहौल है।राजनैतिक साजिश भी हो सकती है।मोदी सरकार सर्व समाज के साथ है।मोदी सरकार मुद्रा और स्टार्टअप योजना लेकर आई है।इन योजनाओं का लाभ सबको मिल रहा है। सबका साथ सबका विकास हमारा नारा है।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *