दरभंगा : Sc/st एक्ट के खिलाफ दरभंगा के शास्त्री चौक पर शांतिपूर्ण बंदी किया गया, चौक के चारो तरफ बांस लगाकर सफल बन्दी का आयोजन किया गया। बंदी को संबोधित करते हुए ब्रह्मर्शी विकास संस्थान के सचिव संजीत कुमार ठाकुर ने कहा कि इस काला कानून के खिलाफ दरभंगा में ये तीसरा बंदी है, लगातार तीसरा बंदी के बावजूद कही कोई अप्रिय घटना नही हुई ये समाज की अनुशासन दर्शाता है।
कूटनीति करने वाले राजनेता अभी भी होश में आवे। ,भारत मे जातीय विद्वश फैलाना बंद करे न्याय संगत कानून व्यवस्था लागू करे। अपने कुर्सी के लालच में हमारे दलित भाईयो को गलत दिशा में ले जाने का बंद करें, बंदी विवश होके करना पर रहा है इससे समाज और देश को भारी नुकसान हो रहा है।ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के अनिल कुमार झा जी ने इस बंदी से राजनेताओं को चेत जाने के लिए कहा नही तो इससे भी बड़ा आंदोलन पूरे देश भर में सुनियोजित तरीके से किया जायेगा।अभी तो स्वतः स्फूर्त बंदी हो रहा है।बंदी को सफल बनाने में मुख्य रूप से रंजन झा,अभिनव ठाकुर, विकास झा,ऋशी झा,मोती झा,शैलेन्द्र पांडेय,राहुल पांडेय,अंकित ठाकुर, बबलू ठाकुर, भोला झा,राजा झा,हीरा ठाकुर, मन्ना झा,पप्पू राय, इत्यादि लोग शामिल थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !